फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Richa Sood becomes president of District Carrom Association

जिला कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष बनी रिचा सूद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Richa Sood becomes president of District Carrom Association
जिला कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रिचा सूद - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन ने नई जिला इकाई की घोषणा की - प्रवीण कुमार महासचिव व देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष मनोनीत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने जिला कैरम एसोसिएशन गाजियाबाद की नवगठित इकाई की घोषणा कर दी है। यूपी एसोसिएशन ने नवगठित जिला कैरम एसोसिएशन इकाई की जिलाध्यक्ष डॉ. रिचा सूद को बनाया है। डॉ. रिचा सूद रॉयल किड्स स्कूल की निर्देशिका है। साथ ही वह क्रीड़ा भारती की भी जिला संयोजिका है। उनके अलावा नवगठित इकाई में प्रवीण कुमार को महासचिव और देवेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद ने कहा कि जनपद में कैरम खेल के विकास, प्रचार-प्रसार और उन्नयन के लिए नवगठित इकाई निष्ठा के साथ काम करेगी। डॉ. रिचा सूद ने कहा कि महानगर में कैरम खेल के विकास के साथ नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed