फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Revised DPR of Integrated Traffic Management System worth Rs 82 crore sent to the government

Ghaziabad News: इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की 82 करोड़ की संशोधित डीपीआर शासन को भेजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Revised DPR of Integrated Traffic Management System worth Rs 82 crore sent to the government
गाजियाबाद। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किया जाएगा। दो-तीन साल से फाइलों में बंद इस प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर शासन ने नगर निगम से मांगी थी। दो दिन पहले नगर आयुक्त ने डीपीआर तैयार नगर विकास विभाग को भेज दी है। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लागू होने वाली इस योजना पर करीब 82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत शहर के 41 बड़े चौराहों-तिराहों पर नंबर प्लेट रीडिंग करने वाले आधुनिक कैमरे, ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शुरुआत में यह प्रोजेक्ट जीडीए को पूरा करना था। जीडीए ने टेंडर भी जारी कर दिए थे लेकिन कांट्रेक्ट पाने वाली फर्म के विवादों में फंस जाने के कारण प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया था। इसके बाद राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यह प्रोजेक्ट नगर निगम को दे दिया गया था। नगर निगम ने इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी लेकिन शासन ने इसमें कटौती करने और संशोधित डीपीआर बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि दो दिन पहले संशोधित डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेज दी गई है। इस सिस्टम को लगाने वाली फर्म पांच साल तक इसका मेंटेनेंस भी करेगी।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर योजना पर काम शुरू करा दिया जाएगा। सिस्टम लागू होने से जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। आईटीएमएस के कंट्रोल रूम से शहर के पूरे ट्रैफिक पर नजर रखी जा सकेगी। तेज रफ्तार, बेतरतीब वाहन चलाने के साथ विपरीत दिशा में आने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यह इंतजाम होंगे आईटीएमएस में आईटीएमएस में शामिल किए जाने वाले 41 चौराह व तिराहे रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) जंक्शन में होंगे। यहां सभी दो पहिया, चार पहिया, ट्रक व व्यावसायिक वाहनों पर नजर रखने के लिए हाई रिजॉल्यूशन ट्रैफिक सर्विलांस (पीटीजेड) और 300 से ज्यादा व्हीकल डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। हाई रिजॉल्यूशन क्षमता के सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉगनिशन सिस्टम से वाहनों की नंबर प्लेट का लंबी दूरी से फोटो खींचा जा सकेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का चालान किया जा सकेगा।
----
यहां सबसे ज्यादा होता है नियमों का उल्लंघन
हापुड़ चुंगी, डासना पुल, होली चाइल्ड चौराहा, हापुड़ तिराहा, चौधरी मोड़, यूपी गेट पुल के नीचे, क्लब-5, वसुंधरा चौराहा, जयपुरिया मॉल इंदिरापुरम, बुद्ध चौक वसुंधरा, रावली रोड मुरादनगर, सीआईएसएफ रोड भारत पेट्रोल पंप चौराहा, लोनी तिराहा, रिवर हाइट्स क्रॉसिंग्स राजनगर एक्सटेंशन।


-----
कंट्रोल रूम भी बनेगा
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसके लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें नए बस अड्डे के पास और राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस आयुक्त कार्यालय के लिए चयनित जमीन के पास निर्माण प्रस्तावित किया गया है। दोनों में से एक स्थान पर कंट्रोल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed