फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   revised DPR Cabinet will be near the Metro Centre on money

मेट्रो का संशोधित डीपीआर कैबिनेट से पास होने पर केंद्र देगा पैसा

Wed, 28 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
revised DPR Cabinet will be near the Metro Centre on money
मेट्रो - फोटो : प्िपि्

जीडीए ने दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट के संशोधित डीपीआर को कैबिनेट से पास कराने के लिए शासन को भेज दिया है। इसके पास होने पर ही केंद्र अपने हिस्से की 650 करोड़ की राशि का भुगतान डीएमआरसी को करेगा।मेट्रो प्रोजेक्ट का बजट शुरू में 1799 करोड़ का था। 2014 के संशोधित डीपीआर में यह बजट 2210 करोड़ का हो गया।

विज्ञापन


इस पर केंद्र ने यह शर्त रख दी कि संशोधित डीपीआर के प्रदेश के कैबिनेट में पास होने पर ही वह अपने हिस्से की राशि का भुगतान करेगा। जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि संशोधित डीपीआर को कैबिनेट की आगामी बैठक में पास होने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव आवास को इस मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


बिल्डर एसोसिएशन ने वीसी का जताया आभार
गाजियाबाद बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जीडीए वीसी विजय यादव से मुलाकात की और बिल्डिंग बायलॉज 2014 को जारी रखने के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर एसोसिएशन के राजीव गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, भूप सिंह पाल, तारक चंद, विनीत माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एओए ने जीडीए से की भूजल दोहन पर नकेल कसने की मांग
 एओए फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए वीसी से बुधवार को टीएचए में भूजल का दोहन करने वाले बिल्डरों और फैक्ट्रियों पर नकेल कसने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकांश सोसायटी में प्रतिदिन 5 से 10 लाख लीटर भूजल का दोहन हो रहा है, मीटर लगाकर इसे रोका जा सकता है।


अधिकतर सोसायटी में एसटीपी लगे हैं, उससे ट्रीटेड पानी निकालने की जिम्मेदारी जीडीए को निभानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में तेजेंद्र पाल त्यागी, आईसी जिंदल, एमएल वर्मा, जॉस लियोन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed