{"_id":"65cbdc2e3af1518c1e0cf011","slug":"retired-railway-officer-defrauded-of-rs-456-crore-in-the-name-of-investment-in-crypto-currency-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-308817-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 4.56 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 4.56 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेट्रो सिटी में अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने विदेशी कंपनी में निवेश के नाम पर 50 फीसदी तक का फायदा देने का झांसा देकर रेलवे के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 4.56 करोड़ रुपये ठगी कर ली। शातिरों ने एक एप के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में रकम निवेश कराकर ठगी की। उन्हें जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में बताया कि ठगों ने एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ने के बाद कई बार में कई प्रकार के ऑफर के बारे में जानकारी दी। शातिरों ने उनसे एक वेबसाइट के माध्यम से रुपये निवेश कराए। वेबसाइट पर उनकी बनाई गई प्रोफाइल के वॉलेट में शातिरों ने उनकी मुनाफे की रकम भी डाली जो करीब 8.87 लाख डॉलर (करीब 7.32 करोड़ रुपये) हो गए लेकिन जब उन्हें निकालने का प्रोसेस किया तो उनसे और रुपये की मांग की गई। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेक करने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉलर में बदलवाकर निवेश कराई रकम
सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को बताया कि ठगों ने सीधे रुपये निवेश नहीं कराए थे। शातिरों ने हांगकांग की कंपनी बताकर क्विकलीयक्स इंटरनेट नामक एक साइट बताई थी। जिसके जरिये रुपये डॉलर में बदले जाएंगे। इसके बाद कंपनी की साइट पर निवेश होगा। उन्होंने धीरे-धीरे 5,50,309 डॉलर निवेश कर दिए। इसके बाद उनकी प्रोफाइल में 8,87,000 डॉलर दिखाई देने लगे। उनका कहना है कि शुरुआत में वह एक बार में एक लाख डॉलर निकाल पाए थे। इससे उन्हें विश्वास हो गया था लेकिन बाद में और रुपये निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने नियम बताकर और रुपये निवेश करने को कहा।