{"_id":"592301f34f1c1b3d6a536d12","slug":"results-of-bed-jee-25-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को आ सकता है बीएड जेईई का परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को आ सकता है बीएड जेईई का परिणाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सूबे के बीएड कालेजों में दाखिले के लिए हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2017 (जेईई) का परिणाम 25 मई को घोषित हो सकता है। गाजियाबाद में बीएड जेईई में शामिल होने वाले 15 हजार स्टूडेंट्स का परिणाम को लेकर इंतजार भी बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
रिजल्ट जारी होने के बाद जेईई की काउंसलिंग जून के पहले सप्ताह से प्रस्तावित हैं। काउंसलिंग में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इस बार पहले ही ऑनलाइन कालेजवार सीटों का डाटा देख सकेंगे।
विज्ञापन
काउंसलिंग से पहले एनआईसी की ओर बीएड जेईई की वेबसाइट पर विभिन्न यूनिवर्सिटी से संबद्ध बीएड कालेजों की सीटों का डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। इसके लिए सीसीएसयू सहित विभिन्न विवि ने बीएड जेईई का आयोजन कराने वाले लखनऊ विवि को डाटा मुहैया करा दिया है।
विज्ञापन
कई विवि ने अभी तक लखनऊ विवि को बीएड की सीटों का ब्यौरा नहीं दिया है। बीएड की कालेजवार सीटों का ब्यौरा उपलब्ध होने का लाभ जेईई के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा। स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस बीएड कालेजों में सीटों को देखते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। तीन मई को महानगर में 30 केंद्रों पर आयोजित हुई बीएड जेईई में करीब 15 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
हेल्पलाइन नंबर करेंगे स्टूडेंट्स की मदद
लखनऊ विवि ने एडमिशन में स्टूडेंट्स की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। स्टूडेंट्स बीएड इंफोरमेशन सेल के नंबर 522-2740200, 2740600 के साथ स्टेट कॉर्डिनेटर के नंबर 0522-2740600 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, विवि स्टेट नोडल ऑफीसर के नंबर 0522-2740412 पर भी संपर्क कर सकते हैं।