फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against director of illegal Fit-G coaching center

Ghaziabad News: अवैध फिट-जी कोचिंग सेंटर के निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed against director of illegal Fit-G coaching center
गाजियाबाद। राजनगर में संचालित फिट-जी के नाम से कोचिंग सेंटर पर अभिभावकों के हंगामे के बाद जागे शिक्षा विभाग ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के आदेश पर डीआईओएस ने कोचिंग सेंटर के चेयरमैन दिनेश चंद गोयल सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कविनगर थाने में डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने दी तहरीर में बताया कि रविवार को राजनगर आरडीसी में स्थित दोपहर फिट-जी कोचिंग सेंटर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। सोमवार को इसकी जांच एडीएम प्रशासन ने की। आरोप है कि राजनगर में संचालित फिट-जी कोचिंग सेंटर का पंजीकरण नहीं है। विद्यार्थियों के अभिभावकों से तीन से पांच लाख रुपये तक अवैध वसूली की गई है। शिक्षकों को कई माह से वेतन नहीं दिया गया है। अधिकांश शिक्षक कोचिंग सेंटर छोड़कर चले गए हैं। कई दिनों से विद्यार्थियों की कक्षाएं भी नहीं ली जा रही हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने अवैध वसूली और बच्चों का भविष्य खराब करने का आरोप लगाकर फीस वापसी की मांग की है। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने कोचिंग सेंटर के चेयरमैन दिनेश चंद गोयल, सीओओ मनीष आनंद, राजीव बब्बर ग्रुप एफओ और आशीष गुप्ता सेंटर इंचार्ज के खिलाफ सोमवार की देर शाम तहरीर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि डीआईओएस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed