फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Remo D'Souza's case will be heard in Delhi

Ghaziabad News: रेमो डिसूजा के मुकदमे की दिल्ली में होगी सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Remo D'Souza's case will be heard in Delhi
गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रेमो डिसूजा पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा अब कड़कड़डूमा कोर्ट दिल्ली में चलेगा। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता मोहनीश जयंत ने बताया कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने सिहानी गेट थाने में आठ साल पहले धोखाधड़ी के मुकदमे में राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। रेमो ने हाईकोर्ट से निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन अदालत ने राहत देने से इन्कार कर दिया था। रेमो डिसूजा पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता सत्येंद्र त्यागी से फिल्म के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। यह भी कहा कि बहुत बड़ी फिल्म है, जिसमें काफी लाभ होगा। पांच करोड़ लगाओगे तो 10 करोड़ रुपये दूंगा। एक वर्ष में रकम लौटा दूंगा। रेमो की बात पर भरोसा करते हुए सत्येंद्र त्यागी ने दो करोड़ रुपये नकद और तीन करोड़ रुपये चेक के माध्यम से दिए। आरोप है कि कोरियोग्राफर ने रुपये लौटाने के स्थान पर शिकायतकर्ता को अंडरवर्ल्ड डॉन प्रसाद पुजारी से फोन करवाकर रुपये नहीं मांगने की धमकी दिलवाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed