फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Relief: Now contact the office directly to solve passport related problems

राहत : पासपोर्ट से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए अब दफ्तर में सीधे करें संपर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now contact the office directly to solve passport related problems
गाजियाबाद। पासपोर्ट से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अब आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है। आप हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर जाकर समस्या का समाधान करा सकते हैं। पासपोर्ट कार्यालय में वॉक इन की सुविधा लागू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि पासपोर्ट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए अब लोगों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। अपॉइंटमेंट लिए सीधे कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन


कमरा नंबर-239 में होगा समाधान
जिन आवेदकों की पासपोर्ट संबंधित फाइल क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित हैं और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, वे बिना अपॉइंटमेंट के वॉक-इन के माध्यम से कमरा नंबर 239 में मौजूद अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करा सकते हैं। शुक्रवार और राजपत्रित अवकाश के दिन को छोड़कर अन्य दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कार्यालय में बैठे अधिकारी से मिल सकते हैं।
विज्ञापन


नए पासपोर्ट के लिए रोजाना आते हैं दो हजार लोग
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 13 जिलों से रोजाना दो हजार से ज्यादा लोग नए पासपोर्ट के लिए पहुंच रहे हैं। पासपोर्ट से जुड़ी समस्या को लेकर रोजाना करीब 500 लोग क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचते हैं। एक हजार नए पासपोर्ट रोजाना जारी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.34 लाख लोगों ने पिछले साल बनवाए थे पासपोर्ट
गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, आगरा, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली और सहारनपुर जनपद के पासपोर्ट से संबंधित सभी कार्य गाजियाबाद के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed