फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Registration of 90 Hectares of Land Completed in Harnandipuram Residential Scheme

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम आवासीय योजना में 90 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Registration of 90 Hectares of Land Completed in Harnandipuram Residential Scheme
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम आवासीय योजना के लिए पहले चरण में जीडीए ने 90 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री पूरी कर ली है। इसके अलावा करीब 70 हेक्टेयर जमीन के लिए किसानों की सहमति मिल चुकी है। प्राधिकरण अब अगली बोर्ड बैठक से पहले 160 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
विज्ञापन

जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि योजना का लेआउट प्लान अगली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद जुलाई तक पहले चरण के विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


501 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना को दो चरणों में तैयार किया जाना है। पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में दूसरे चरण के तहत आने वाले तीन गांवों की जमीन आपसी सहमति से खरीदने को मंजूरी दी गई थी। फिलहाल क्षेत्र में ड्रोन सर्वे का काम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में जमीन खरीद पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शासन की ओर से दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे जमीन अधिग्रहण और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।


तीन लाख लोगों के आशियाने का सपना

हरनंदीपुरम आवासीय योजना को गाजियाबाद की सबसे बड़ी आवासीय परियोजनाओं में माना जा रहा है। करीब 20 साल बाद जीडीए इतनी बड़ी योजना पर काम कर रहा है। अनुमान है कि योजना पर तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। योजना पूरी होने पर करीब तीन लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed