{"_id":"65d268b4bae9b4ca810cf9c9","slug":"reasoning-questions-confused-the-candidates-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-312895-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों काे उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों काे उलझाया
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में 17 और 18 फरवरी को 44 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। दोनों दिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति 82.67 प्रतिशत रही।
रविवार को परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आसान था लेकिन ज्यादा समय लेने वाला था। रीजनिंग और गणित के सवालों ने काफी उलझाया। हिंदी के सवाल आसान थे। परीक्षा में चंद्रयान और राम मंदिर से जुड़े सवाल भी आए। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को परीक्षा की दो पालियों में से प्रत्येक पाली में कुल 22,920 अभ्यर्थी थे, जिनमें से पहली पाली में 18,742 और दूसरी पाली में 18,202 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा में ये भी पूछे सवाल
- कौन सा अम्ल पालक में मौजूद होता है।
- भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है।
- अनुच्छेद 14-18 किस अधिकार से संबंधित है।
- उत्तर प्रदेश में वूमेन पावर लाइन के लिए संपर्क नंबर क्या है।
- मामल्लापुरम उत्सव किस राज्य का त्योहार है।
- फिलीपींस की राजधानी क्या है।
- चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम क्या है।
- भारत में पुलिस का सर्वोच्च सम्मान कौन सा है।
- उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध मुख्यालय कहां स्थित है।
- किस प्रसिद्ध लेखक को उपन्यास सम्राट के नाम से जाना जाता है।
दोनों दिन 15,997 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
जिले में दोनों दिन हुई परीक्षा में कुल 92,280 उम्मीदवार थे। जिनमें से 17 फरवरी को 6,491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे वहीं 18 फरवरी को 9,506 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सभी उम्मीदवारों का सेल्फ सेंटर रहा जिससे दूसरे जिलों में जाकर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढने में परेशानी न हो। जो उम्मीदवार दूसरे प्रदेश से आए थे केवल उन्हें केंद्र ढूंढने में थोड़ी परेशानी हुई। केंद्रों पर लगे पुलिस कर्मियों ने बताया कि सेल्फ सेंटर होने के बावजूद भी कई अभ्यर्थी समय के बाद केंद्रों पर पहुंचे।
पांचवीं बार दी परीक्षा
सुनील राठौर ने बताया कि उन्होंने पांचवीं बार पुलिस भर्ती की परीक्षा दी है। इस बार का पेपर उन्हें सबसे आसान लगा।
रीजनिंग में लगा समय
मयूर गौतम ने कहा कि पेपर बहुत ज्यादा आसान था। हालांकि, रीजनिंग के सवालों पर हल करने में ज्यादा समय लगा।
रीजनिंग रही मुश्किल
बिहार से आए अंजन कुमार सिंह ने कहा कि पेपर गणित और रीजनिंग थोड़ी मुश्किल थी। सामान्य ज्ञान के सवाल आसान थे।
गणित के सवालों ने लिया समय
मनीष कुमार ने कहा कि उनके लिए गणित के सवाल करने में समय लगा। सामान्य ज्ञान में नए और पुराने, दोनों तरह के सवाल थे।