{"_id":"570409e14f1c1b5433c814c6","slug":"reached-after-unemploid-email-password-register-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बेरोजगारों के ई-मेल पर पहुंचेगा रजिस्ट्रेशन पासवर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बेरोजगारों के ई-मेल पर पहुंचेगा रजिस्ट्रेशन पासवर्ड
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोजगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार अभ्यर्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण में अब मोबाइल नंबर पर पासवर्ड नहीं पहुंचने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। यूपी सेवायोजन विभाग बेरोजगार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नया रजिस्ट्रेशन पोर्टल लांच करने जा रहा है। नए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों के ई-मेल पर अब पासवर्ड पहुंचेगा।
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए पासवर्ड सहित रजिस्ट्रेशन होने का कंफर्मेशन मेल भी अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर पहुंचेगी। वहीं, पोर्टल पर सर्वर डाउन रहने की समस्या के निदान के लिए भी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
सेवायोजन पोर्टल पर पहले अभ्यर्थियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पहले रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर देना होता है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन पासवर्ड आता था।
विज्ञापन
इस पासवर्ड के जरिए ही अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन फार्म को खोलकर भरने के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करते थे। एनआईसी वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत के चलते पासवर्ड अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर नहीं पहुंच रहा था।
जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर पासवर्ड अब मोबाइल की जगह ई-मेल पर पहुंचेगा। अभ्यर्थियों को जल्द सुविधा मिलने लगेगी।