फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Re-election for the post of secretary in the Bar Association will be held on 18th

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन में सचिव पद पर 18 को होगा दोबारा चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Re-election for the post of secretary in the Bar Association will be held on 18th
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव पद पर चुनाव कराने की एसडीएम कोर्ट के आदेश की पुष्टि मंडलायुक्त के करने के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम अवतार गुप्ता ने मतदान की तिथि 18 अप्रैल घोषित कर दी। उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सचिव पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष ने बताया कि 15 अप्रैल को 11 बजे से 3:30 बजे के बीच नामांकन होगा, उसी दिन मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। 16 अप्रैल को शाम तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें पहले चुनाव लड़ चुके सचिव पद के प्रत्याशी ही नामांकन कर सकेंगे। बैठक में एल्डर कमेटी के चेयरमैन के अलावा सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने दिया था दोबारा चुनाव का आदेश
उपजिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित की अदालत ने चार मार्च को पूर्व में हुए सचिव पद के चुनाव को निरस्त कर दो सप्ताह में दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ एक प्रत्याशी ने मेरठ मंडलायुक्त की अदालत में अपील की थी। उपजिलाधिकारी के आदेश की पुष्टि मेरठ मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में हुई थी गड़बड़ी
उपजिलाधिकारी की अदालत ने चार मार्च के आदेश में कहा था कि बार एसोसिएशन के सचिव पद पर चुनाव में गड़बड़ी हुई थी। इसलिए दो सप्ताह में मतदाता सूची का पुनिरीक्षण कर दोबारा चुनाव कराया जाए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम अवतार गुप्ता ने चुनाव की घोषणा भी कर दी थी। इस आदेश के खिलाफ सचिव अमित नेहरा ने मंडलायुक्त की अदालत में अपील कर दिया था। नामांकन के दिन 17 मार्च को मंडलायुक्त ने चुनाव पर रोक लगाते हुए सुनवाई की तिथि तय कर दी थी। वहीं, बार सचिव प्रत्याशी हरेंद्र कुमार गौतम ने भी अपील कर दिया था। दोनों अपील की मंडलायुक्त न्यायालय में एक साथ सुनवाई हुई। अब उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुसार दो सप्ताह में दोबारा चुनाव कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed