फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rasuka will be imposed on three including Umaid accused of posting provocative videos

दाढ़ी काटने का मामला: भड़काऊ वीडियो डालने के आरोपी उम्मेद समेत तीन पर लगेगा रासुका

Mon, 28 Jun 2021 10:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Jun 2021 10:50 PM IST
सार

पांच जून को बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की घटना हुई थी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने 7 जून को केस दर्ज किया था। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 जून को केस में धाराएं बढ़ाते हुए अभय उर्फ कल्लू और आदिल को गिरफ्तार किया था। 
 

विज्ञापन
Rasuka will be imposed on three including Umaid accused of posting provocative videos
उम्मेद पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया डालने के आरोपी सपा नेता उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाया जाएगा। इसके बाद दाढ़ी काटने के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर और अभय उर्फ कल्लू गुर्जर को भी रासुका में निरुद्ध किया जाएगा। 
विज्ञापन


  पांच जून को बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की घटना हुई थी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने 7 जून को केस दर्ज किया था। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 14 जून को केस में धाराएं बढ़ाते हुए अभय उर्फ कल्लू और आदिल को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


साथ ही मुख्य आरोपी के तौर पर बंथला निवासी प्रवेश गुर्जर का नाम प्रकाश में आया था, जिसे पुलिस रंगदारी के मामले में 12 जून को ही जेल भेज चुकी थी। घटना के बाद लक्ष्मी गार्डन लोनी निवासी सपा नेता उम्मेद पहलवान ने पीड़ित तांत्रिक के साथ फेसबुक लाइव कर भड़काऊ वीडियो डाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर 19 जून को उम्मेद गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी तक जेल में बंद है। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि उम्मेद के अलावा दाढ़ी काटने के आरोपी प्रवेश गुर्जर व कल्लू गुर्जर पर रासुका लगाने का फैसला लिया गया है। 

इन तीनों ने अपने कृत्यों से धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की और धार्मिक भावना आहत की। लिहाजा इन पर शिकंजा कसा जाएगा। शुरूआत में उम्मेद पहलवान पर रासुका लगेगा। उसके बाद प्रवेश गुर्जर और अभय उर्फ कल्लू गुर्जर पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed