फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raped a student after befriending her, pressurized her to convert to religion

Ghaziabad News: दोस्ती कर छात्रा से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Raped a student after befriending her, pressurized her to convert to religion
गाजियाबाद। दोस्ती कर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को विजयनगर क्षेत्र में एक कमरे में युवक आपत्तिजनक स्थिति में छात्रा पर दुष्कर्म करने के दबाव बनाता पकड़ा गया। आरोप शाहरुख नाम के युवक पर है। मामले में किशोरी के पिता ने विजयनगर थाने में शाहरुख और उसके दोस्त शाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रा और शाहरुख गौतमबुद्धनगर के दादरी में अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। पूर्व में दोनों एक स्कूल में पढ़ते थे। हाल में वह वेल्डिंग का काम करता है। आरोप है कि मंगलवार को शाहरुख छात्रा को बहला-फुसलाकर विजयनगर क्षेत्र में अपने किराये के कमरे पर ले गया। जहां उसने अपने दोस्त शाकिर को कमरे की बाहर से कुंडी लगवाकर भेज दिया। आरोप है कि शाहरुख ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर दरवाजा खोला। जहां युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed