फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ramkumar murder case: No clue found about absconding accused

रामकुमार हत्याकांड : फरार आरोपियों का नहीं मिल रहा सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Ramkumar murder case: No clue found about absconding accused
मोदीनगर। डेयरी संचालक रामकुमार हत्याकांड में फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस तीन बाद भी नाकाम रही है। पुलिस काे फरार आरोपियों का सुराग तक नहीं मिला है हालांकि पुलिस का दावा है कि पांच टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। डेयरी संचालक के परिजनों को फरार हत्यारोपियों से जान का खतरा सता रहा है। डेयरी संचालक के परिजनों की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन

डेयरी संचालक कलछीना गांव निवासी रामकुमार जाटव बृहस्पतिवार रात अपने पुत्र सौरभ के साथ बाइक द्वारा डेयरी से गांव लौट रहे थे। तभी सीकरी फाटक के समीप गोलियां बरसाकर रामकुमार की हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से रामकुमार के पुत्र सौरभ घायल हो गए थे। घायल सौरभ ने वहां से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। सौरभ ने गांव सीकरी खुर्द निवासी वीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र, राहुल, अमित, अंकित और आशु के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले सहित कई धाराओं रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी राहुल, अमित व आशु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल और तमंचा बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में रेकी करने के बाद हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई थी। पुलिस ने रेकी करने वाली की पहचान कर ली है लेकिन तीन नामजद वीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र व अंकित सहित रेकी का आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस टीमें तीन दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है। डेयरी संचालक रामकुमार के परिजनों को फरार आरोपियों से जान का खतरा सता रहा है। रामकुमार के पुत्र गौरव ने बताया कि हत्यारोपियों शातिर बदमाश हैं। उनकी फरारी से परिवार के लिए जान का खतरा बना हुआ है। गौरव ने फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि डेयरी संचालक रामकुमार के घर पर पुलिसकर्मी तैनात किए है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed