फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ramanuj Dayal Market Dispute: General meeting tomorrow; traders in a 'do-or-die' mood.

रामानुज दयाल मार्केट विवाद : कल होगी आम बैठक, आर-पार के मूड में व्यापारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ramanuj Dayal Market Dispute: General meeting tomorrow; traders in a 'do-or-die' mood.

विज्ञापन
गाजियाबाद। रमतेराम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। निगम अधिकारियों की अनदेखी से नाराज व्यापारियों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बुधवार को मार्केट परिसर में आम बैठक बुलाई गई है। इसमें शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
रामानुज दयाल मार्केट कमेटी के नेतृत्व में होने वाली बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। इसमें व्यापारी नेता महेश मित्तल, संजय शर्मा, राकेश गुप्ता, अमित अग्रवाल और प्रवीण गर्ग समेत कई व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन एक ही बाजार में दोहरे नियम लागू कर रहा है। उनका कहना है कि मार्केट के डी ब्लॉक में संपत्तिकर लिया जा रहा है, जबकि बी व सी ब्लॉक की करीब 200 दुकानों पर भारी किराया थोपा जा रहा है। व्यापारियों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ व्यापारी नेता महेश मित्तल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन व्यापारियों के धैर्य की परीक्षा न ले। एक ही बाजार में अलग-अलग नियम लागू कर दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बी और सी ब्लॉक पर लगाए गए किराये के आदेश को निरस्त कर संपत्तिकर लागू नहीं किया गया तो आम बैठक में शहरव्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो बाजार पूरी तरह बंद रखने, नगर निगम मुख्यालय का घेराव और तालाबंदी जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed