फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ram birth congratulations rang in sullamal ramleela

सुल्लामल में राम जन्म की बजी बधाई

Wed, 28 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ram birth congratulations rang in sullamal ramleela
अन्य - फोटो : अमर उजाला
सुल्लामल रामलीला में बुधवार को श्री राम जन्म, शंकर कौशल्या संवाद और भगवान की बाल चरित्र लीला का वर्णन हुआ। संतान की इच्छा के लिए राजा दशरथ ने यज्ञ कराया और उसका प्रसाद रानी कौशल्या और केकई को खाने को दिया।
विज्ञापन


दोनों रानियों ने अपने-अपने प्रसाद का एक-एक हिस्सा तीसरी रानी सुमित्रा को दे दिया। तीनों रानियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद दशरथ जी के यहां श्रीराम, लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।
विज्ञापन


भगवान शिव साधु वेश में श्रीराम के दर्शन करने आते हैं उसके बाद श्रीराम की बाल लीलाओं का मंचन हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान अजय बंसल, मनोज गोयल, राकेश अग्रवाल, श्रीकांत राही, मिथिलेश गुप्ता, प्रदीप मित्तल, विनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजी को गायन का शौक, सीताजी बनेगी टीचर

 श्रीराम को अभिनय के साथ-साथ गायन का भी शौक है, वहीं सीता जी का ग्रेजुएशन के बाद टीचर बनने का सपना है। सुल्लामल रामलीला कमेटी में मथुरा से आए कलाकारों में से अधिकतर अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस रामलीला के लिए पढ़ाई से पंद्रह दिनों का ब्रेक लेकर अभिनय करने आए हैं।

   श्री गुरु राम कृपा रामलीला संस्थान मथुरा के कलाकार में श्रीराम बने श्याम चतुर्वेदी बीकॉम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें शास्त्रीय संगीत का भी शौक है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले आकाश चतुर्वेदी बीकाम की पढ़ाई के साथ-साथ अकाउंटेंट की जॉब भी करते हैं।

सीता जी के रूप में अभिनय करने वाले राहुल शुक्ला अभी बीएससी फाइनल ईयर में हैं और ग्रेजुएशन के बाद वह बीएड करके टीचर बनना चाहते हैं। इस रामलीला में जो भी कलाकार हैं वह अपनी पढ़ाई और नौकरी के साथ-साथ रामलीला में अभिनय करते हैं।

रामलीला के संस्थापक नीरज चतुर्वेदी का कहना है कि सभी कलाकार संस्कृत में पारंगत हैं और कई कलाकार आचार्य की भी पढ़ाई कर रहे हैं। इस रामलीला में शत्रुघ्न का किरदार अनिरुद्ध चतुर्वेदी और भरत का किरदार कीर्ति चतुर्वेदी निभा रहे हैं।

‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ....’
 प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...ये मां का जगराता है...ये मैया का दर है... आदि भजनों के कविनगर रामलीला मैदान गूंज उठा। मौका था माता की चौकी का। बुधवार को कविनगर रामलीला में भजन गायक लखविंदर सिंह लक्खा ने एक के बाद एक माता की भेंट प्रस्तुत की।

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..., तेरी जय-जय महारानी... आदि भजनों पर भक्तजन झूम उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम निधि केसरवानी, धर्मपाल गर्ग, दिनेश गोयल, सुनील मिगलानी मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. रमेश चंद्र तोमर, बलदेव राज शर्मा, भूपेंद्र चोपड़ा, अजय जैन, विनीत राय, हरिप्रसाद तिवारी, आरडी गोयल, शिवराज सिंह त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

राजनगर रामलीला का हुआ शुभारंभ
 श्री रामलीला समिति राजनगर की रामलीला का बुधवार को शुभारंभ हुआ। श्री कृष्णलीला और रासलीला के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व मैदान में एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राकेश मिश्रा और संरक्षक रामगोपाल कौशिक ने बताया कि 29 सितंबर को भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें पिछले साल की अपेक्षा अधिक झांकियां शामिल होंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सिंघल, सचिव डॉ. राजेश कंसल, आकाश वशिष्ठ और रेखा अग्रवाल मौजूद रहीं।

शाम को दिल्ली के राजू प्रिंस एंड पार्टी के कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया इसका उद्घाटन महंत नारायण गिरि ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया। मुकुट सिरमौर का मेरे चितचोर का... रस से भरी लागे राधे रानी...फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी..., तेरी मेरी कुट्टी हो जाएगी..., आदि भजनों पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।


संजनयगर में आज से शुरू होगी रामलीला
श्री धार्मिक रामलीला समिति संजयनगर सेक्टर-23 में बृहस्पतिवार से रामलीला शुरू होगी। अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि पहले दिन नारद मोह और रावण तपस्या के प्रसंग का मंचन किया जाएगा।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed