फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rally will decide who will be district president

रैली तय करेगी जिला और महानगर अध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
rally will decide who will be district  president
कांग्रेस में जिला और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच दावेदारों की असली परीक्षा आज होगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली में दावेदारों को दम दिखाने का मौका दिया गया है। चर्चा है कि यह रैली ही जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम को तय करेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की बैठक के दौरान कुछ नेताओं ने रैली में पांच हजार से अधिक लोगों को ले जाने का दावा भी किया है।
विज्ञापन


भारत बचाओ रैली में पार्टी पदाधिकारी और पद के दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होंगे। इसके बाद यूपी बार्डर से एकत्रित होकर सभी एक साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यूपी गेट पर ही रैली संबंधी सभी गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग हाईकमान द्वारा कराई जा रही है। शुक्रवार को बैठक के बाद जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नेता भीड़ को लेकर पूरी जान से जुटे रहे। वीडियो रिकार्डिंग ठीक से हो जाए, इस पर भी दावेदारों का पूरा फोकस रहा।
विज्ञापन


हालांकि प्रियंका गांधी दिल्ली में दोनों पदों के लिए आए नेताओं से मिल चुकी हैं लेकिन जिले और महानगर की कमान सौंपने पर हाईकमान के होल्ड से दावेदार रैली के रूप में मौका देख रहे हैं। बता दें कि जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी को 17 लोगों ने बायोडाटा भेजा था। इनमें से नौ को दिल्ली इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। दोनों पदों के लिए इंटरव्यू देने वालों में सतीश शर्मा डासना, लोकेश चौधरी, बिजेंद्र यादव, नसीम खान, मनोज शर्मा, जाकिर अली सैफी, नरेंद्र राठी, पूजा चड्ढा और विनीत त्यागी के नाम शामिल हैं। इन नामों के अलावा शेष दावेदार भी अपनी पूरी कोशिश के साथ हाईकमान को मनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed