फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rakesh Tikait, MLA and former minister got bail

Ghaziabad News: राकेश टिकैत, विधायक व पूर्व मंत्री को मिली जमानत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait, MLA and former minister got bail
गाजियाबाद। 11 वर्ष पहले मुरादनगर में गंगनहर रेगुलेटर पर हुए बवाल में आरोपी राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री दलवीर सिंह, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, वीरपाल सिंह राठी व भगवती प्रसाद समेत आठ नेताओं को त्वरित न्यायालय संख्या दो (विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए) की अदालत से जमानत मिल गई। सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत से वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

अदालत में बृहस्पतिवार को समर्पण कर कहा कि मुकदमे के विचारण में पूरा सहयोग करेंगे। उसके बाद अदालत के विशेष न्यायाधीश निशांतमान ने अर्जी स्वीकार कर ली। रालोद के निवर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह ने बताया कि 18 सितंबर 2014 को रालोद के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की दिल्ली में कोठी खाली कराने के विरोध में मुरादनगर सोनिया विहार रेगुलेटर पर रालोद व किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व जाट समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले और रबर की बुलेट प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा था। पुलिस ने 36 नामजद नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित लगभग पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर जान लेवा हमला, आगजनी, तोड़-फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बंधक बनाए जाने, बलवा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद नामजद 36 आरोपियों के खिलाफ एमपी/ एमएलए विशेष न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। उसके बाद अदालत ने आठों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एमपी/एमएलए विशेष न्यायालय/ त्वरित न्यायालय द्वितीय की अदालत में समर्पण करने के बाद जमानत याचिका पेश की। इसके पहले 23 जनवरी को 16 रालोद नेताओं को जमानत मिल चुकी है। हालांकि आरोपी कई नेता अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed