फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rain increases dengue risk; larvae found

Ghaziabad News: बारिश ने बढ़ाया डेंगू का खतरा, दो हजार जगहों पर मिल चुका लार्वा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rain increases dengue risk; larvae found
गाजियाबाद। बारिश के चलते जगह-जगह जमा पानी से डेंगू के मच्छरों के प्रजनन का खतरा बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू के 10 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पिछले दो महीने में स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान करीब दो हजार स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। लगातार बारिश के बीच आने वाले दिनों में मच्छरों के प्रजनन की स्थिति और अनुकूल होने की आशंका है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ लार्वा नष्ट करने का अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि बारिश के बाद कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। साफ पानी में भी डेंगू का मच्छर पनप सकता है। विभाग की टीमें लगातार घरों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर लार्वा की जांच कर रही हैं। जहां लार्वा मिलता है, उसे मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। लोगों को कूलर, गमले, छतों और खाली पड़े बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले में 86 संवेदनशील क्षेत्रों को पहले से ही स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। जहां डेंगू का मरीज मिलता है, उसे केस आधारित सक्रियता के तहत चिन्हित कर आसपास के घरों में लार्वा की जांच और निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed