{"_id":"661da9a2f98dce0a5d01c044","slug":"rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-will-be-in-the-city-on-17th-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-108062-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 17 को शहर में होंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 17 को शहर में होंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 अप्रैल को शहर में होंगे। वह इस दिन सुबह 9 बजे मीडिया से रूबरू होंगे।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 को कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल में पत्रकार वार्ता करेंगे। सुबह 9 से 12 बजे के बीच का समय रखा गया है। पत्रकार वार्ता के तुरंत बाद वह लोग यहां से दूसरे शहर के लिए चले जाएंगे। गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा के पिता और कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव तीनों को ही गाजियाबाद आना था लेकिन व्यस्तता के चलते तीनों का एक साथ समय नहीं मिल पा रहा था। 17 अप्रैल को ही प्रियंका वाड्रा सहारनुपर में रोड शो करेंगी, इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव गाजियाबाद में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रेस वार्ता करेंगे। पहले गाजियाबाद में भी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो का आयोजन किए जाने की योजना थी लेकिन अत्यधिक समय न मिलने की वजह से केवल पत्रकार वार्ता का ही आयोजन होगा।