फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahil had sent videos of Pakistani Maulana to 15 girls

Ghaziabad News: राहिल ने 15 युवतियों को भेजे थे पाकिस्तानी मौलाना के वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rahil had sent videos of Pakistani Maulana to 15 girls
साहिबाबाद। धर्मांतरण मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ नई जानकारी सामने आ रही हैं। जेल गए गिरोह के तीन सदस्यों में एक राहिल खान उर्फ राहुल अग्रवाल के मोबाइल फोन से पता चला है कि उसने नोएडा के काॅल सेंटर की 15 युवतियों को पाकिस्तानी मौलाना इसरार अहमद के वीडियो और वीडियो लिंक भेजे थे। वह कुल 19 युवतियों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहा था। युवतियों को धर्मांतरण के लिए राजी करने के लिए जन्नत मिलने का ख्वाब दिखाता था। युवकों से लिए उसका हथकंडा अलग था। उनसे कहता था कि धर्मांतरण करने के बाद वे चार शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के संगम विहार के निवासी राहिल खुद भी नोएडा के काॅल सेंटर में काम करता था। इसी सेंटर में काम करने वाली खोड़ा निवासी युवती का उसने धर्मांतरण करा दिया था। उसके साथ उसने ऑनलाइन निकाह भी किया था। उस युवती को भी उसने जन्नत का ख्वाब दिखाया था।
विज्ञापन

उसके निकाह के बाद वह युवकों के सामने खुद का उदाहरण पेश करता था। कहता था कि उसने धर्मांतरण के बाद दो निकाह कर लिए। उसका पहला निकाह पलवल निवासी अब्दुल्ला की साली इकरा से हुआ था। अब्दुल्ला ने भी धर्मांतरण किया था। इससे पहले वह सौरभ खुराना था। पुलिस की जांच में आया है कि राहिल ने कई युवक और युवतियों को विवादास्पद धर्मगुरु जाकिर नाइक के वीडियो भी भेजे। ये सभी वीडियो धर्मांतरण से जुड़े थे। वह लोगों का धर्मांतरण कराते समय वीडियो तैयार कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण गिरोह का आगरा
और अलीगढ़ में बड़ा नेटवर्क
साहिबाबाद। धर्मांतरण मामले की जांच कर रही एसआईटी को कुछ और अहम जानकारी मिली हैं। पता चला है कि धर्मांतरण गिरोह का आगरा और अलीगढ़ में बड़ा नेटवर्क है। इस नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के नाम और पते भी मिले हैं। उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम ने आगरा और एक ने अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है।
यह तो पहले ही पता चल चुका है कि एएमयू में बीडीएस की पढ़ाई के दौरान 2014 में सौरभ आनंद धर्मांतरण कर अब्दुल्ला बना। इसके बाद पता चला कि सौरभ ने दिल्ली के संगम विहार के एक युवक का धर्मांतरण कराया जो आगरा के मैनेजमेंट कालेज में पढ़ता था। उसके धर्मांतरण में कालेज के एक प्रोफेसर की भी भूमिका रही। अलीगढ़ निवासी उस प्रोफेसर के घर पुलिस की टीम दबिश दे चुकी है लेकिन वह नहीं मिला।
इस गिरोह ने दिल्ली के संगम विहार के जिन चार युवकों अमित राठौर, अमृत सिंह, अजय और कपिल आनंद का धर्मांतरण कराया, उनकी लोकेशन भी आगरा और अलीगढ़ की आ रही है। चारों की लोकेशन कई बार बदल चुकी है। वे मथुरा भी जा चुके हैं। एक और जानकारी यह आई है कि धर्मांतरण के लिए राजी करने के लिए राहिल दो युवतियों को आगरा और अलीगढ़ ले गया था। हालांकि, दोनों ने धर्मांतरण से इन्कार कर दिया और घर लौट गईं। अलीगढ़ में रहा पलवल का मूल निवासी फैसल भी राहिल का सहयोगी बताया गया है। उसकी भी तलाश की जा रही है।

कोट
डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि एसआईटी अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही है। युवकों की अलग अलग लोकेशन मिल रही है। हर बिंदु पर टीमें काम कर रही हैं। आगरा और अलीगढ़ से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed