फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ragini was murdered by the property dealer's wife.

Ghaziabad News: प्राॅपर्टी डीलर की पत्नी ने कराई थी रागिनी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ragini was murdered by the property dealer's wife.
गाजियाबाद। प्राॅप्रटी डीलर बंटी के दफ्तर में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली रागिनी (23) की दो अगस्त को की गई हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि बंटी की पत्नी राखी ने इसकी साजिश रची थी। राखी के भाई अमित ने दो दोस्त करन और अंकुर के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया। हत्या हो जाने के बाद बंटी को इसका पता चला। उसने शव को ठिकाने लगाने में मदद की। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और कार बरामद हो गई है। हत्या के लिए पिस्टल मुहैया कराने वाले सुमित और रामू फरार हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने हत्या की वजह के बारे में बताया कि रागिनी बंटी के दफ्तर में डेढ़ साल से काम कर रही थी। दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध बन गए थे। बंटी रागिनी को तनख्वाह के अलावा भी काफी पैसा दे रहा था। इसका पता राखी को चला तो उसने रागिनी को समझाया कि उसके पति से अलग हो जाए, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद राखी ने बंटी से कहा तो उसने रागिनी का साथ छोड़ने से इन्कार करते हुए इतना तक बोल दिया कि वह भी उसकी पत्नी की तरह ही है और जल्द ही उनके साथ ही रहेगी।
विज्ञापन

इस पर राखी ने भाई अमित को बुलाया और रोते हुए कहा कि बहन का घर उजड़ने से बचाना उसके हाथ में है। अमित ने पूछा, कैसे ? तो उसने रागिनी को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश उसे बताई। अमित ने दोस्तों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रागिनी को फोन करके बुलाया, हिंडन के पुल के नीचे की हत्या

(घटनाक्रम)
आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर डीसीपी ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि अमित ने अपने दोस्त सुमित और रामू से पिस्टल ली। इसके बाद वह दो अगस्त की दोपहर जीजा बंटी की कार से करन और अंकुर को साथ लेकर रागिनी के घर के पास कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा पहुंचा। रागिनी को फोन करके कहा कि उसे जीजा ने जरूरी काम से बुलाया है। कार में बैठते ही उसका अपहरण कर लिया। कार को करन चला रहा था। रागिनी को मुरादनगर के सुराना लेकर पहुंचे। हिंडन नदी के पुल के नीचे अमित ने कार में ही रागिनी के सिर में गोली मारी। इसके बाद अंकुर ने छाती में गोली मारी। अमित ने फोन करके हत्या की जानकारी राखी को दी। राखी ने बंटी को बताया कि उसकी सौतन रास्ते से हट गई है। बंटी को लगा कि राज खुला तो वह भी फंस जाएगा। वह दूसरी कार से सुराना पहुंंचा और शव को हिंडन किनारे फेंकवा दिया। इसके बाद अमित और दोस्तों को घर ले गया।

सीसीटीवी से मिला सुराग
सुराना में हिंडन किनारे रागिनी का शव तीन अगस्त को मिला था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की जानकारी पर मोर्चरी पहुंचे। शव की शिनाख्त होने के बाद रागिनी की बहन मंजू शाह ने मुरादनगर थाने में बंटी, राखी और अमित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रागिनी के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। इनमें रागिनी कार में बैठती नजर आई। नंबर से पता चला कि कार बंटी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो राज खुल गया। मंजू शाह ने पुलिस को बताया कि रागिनी की शादी हो चुकी थी, लेकिन दो साल से पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed