फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Question asked in police recruitment exam - What is the synonym of the word ocean?

Ghaziabad News: पुलिस भर्ती परीक्षा में आया सवाल-समुद्र शब्द का पर्यायवाची क्या है

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Question asked in police recruitment exam - What is the synonym of the word ocean?
गाजियाबाद। जिले में 44 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 45,840 अभ्यर्थियों में से 6,491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बहुत आसान था, कुछ अभ्यर्थियों को पेपर ज्यादा समय लेने वाला लगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि रीजनिंग के कई सारे सवाल थे लेकिन सभी आसान थे। परीक्षा में हिंदी के समुद्र शब्द का पर्यायवाची क्या है, जैसे सवाल आसान लगे और गणित के सवालों ने उलझाया। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। पहली पाली में कुल 22,920 अभ्यर्थियों में से 19,845 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 22,920 में से 19,504 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा में ये भी आए सवाल
- भारत का सुशिक्षित समाज कौन-सा साहित्य पढ़कर संतुष्ट हो जाता है।
- मीराबाई किसकी शिष्या थीं।
- कौन सी भाषा पश्चिमी हिंदी से संबंध रखती है।
- मानसरोवर किसकी रचनाओं का संकलन है।
- कौन सा बंदरगाह कच्छ (गुजरात) में स्थित है।
- रक्तरंजित शब्द में कौन सा समास है।
- भारतीय नौसेना का फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस काबरा किस स्थान पर पहुंचा है।
- किसने कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया है।

फोटो
ज्यादा समय लेने वाला था पेपर
अतुल कुमार ने बताया कि पेपर ज्यादा समय लेने वाला था। जिसकी वजह से वह पूरा पेपर नहीं कर पाए। पेपर में उन्हें हिंदी के सवाल मुश्किल लगे।

रीजनिंग के सवाल लगे आसान
मध्य प्रदेश से परीक्षा देने आए धीरज मिश्रा ने बताया कि उनका पेपर बहुत अच्छा गया। उन्हें रीजनिंग के सवाल बहुत आसान लगे साथ ही सामान्य ज्ञान के सवाल भी आसान लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार के मुकाबले पेपर था आसान
सागर ने दूसरी बार पुलिस भर्ती की परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पिछली बार के मुकाबले पेपर आसान था। उन्हें हिंदी के सवाल बहुत आसान लगे और जनरल स्टडीज के सवाल मुश्किल लगे।

अच्छे नंबर आने की है उम्मीद
मध्य प्रदेश से पेपर देने आए राहुल लोधी ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। उन्हें हिंदी, गणित और रीजनिंग सभी सवाल आसान लगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।

करंट अफेयर के आए सवाल
देव प्रिया ने बताया कि उन्होंने दूसरी बार यह परीक्षा दी है। उन्होंने कहा कि करंट अफेयर के सवाल ज्यादातर देश से जुड़े थे। कृष्ण जन्मभूमि का सवाल पूछा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed