Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pulse polio campaign in city

Ghaziabad News: सात लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
pulse polio campaign in city

विज्ञापन
फोटो
22 नवंबर से शुरू होगा अभियान, ढाई हजार टीमें संभालेंगी जिम्मेदारी; जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों से की अपील

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 नवंबर से शुरू होने वाले अभियान में पांच वर्ष तक के करीब सात लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ढाई हजार टीमें तैनात की जाएंगी। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को शहर में रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सुल्लामल रामलीला मैदान घंटाघर से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए एमएमजी जिला चिकित्सालय पहुंची। इस दौरान लोगों को 22 नवंबर को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


रैली में 47वीं बटालियन पीएसी, सिविल डिफेंस, डब्ल्यूएचओ, एनपीएसपी, यूएनडीपी और जीरो डोज गावी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शंभू दयाल इंटर कॉलेज और गुरु नानक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत करीब 450 से 500 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक सीएमओ डॉ. अमित विक्रम ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि पोलियो गंभीर बीमारी है। इससे बच्चों को जीवनभर के लिए दिव्यांगता का सामना करना पड़ सकता है। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे। यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक प्रयास है।


इस मौके पर उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक नरेंद्र, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अभिषेक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed