{"_id":"589381204f1c1b313de83f50","slug":"public-demand-growth-people-are-looking-for-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता मांगे विकास, प्रत्याशी ढूंढ रहे जाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता मांगे विकास, प्रत्याशी ढूंढ रहे जाति
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में विकास बनाम बिरादरी का माहौल बन गया है। शिक्षित व जागरूक मतदाताओं के एक बड़े तबके को ऐसे प्रत्याशी की तलाश है, जिस पर वह विकास कार्य कराने का भरोसा कर सके।
दूसरी तरफ तमाम प्रत्याशी विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ने की बात करते हैं लेकिन अंदरखाने बिरादरी का कार्ड खेल रहे हैं। यह प्रत्याशी वोट में जाति ढूंढ रहे हैं। यही कारण है कि प्रत्याशियों का मोहन नगर इलाके पर ज्यादा ध्यान केंद्रित है, जहां पर विभिन्न जातियों के वोट बड़ी संख्या में हैं।
दरअसल, विकास के मामले में तमाम प्रत्याशी बैकफुट पर हैं। पिछले वर्षों में न किसी ने अपेक्षित विकास कराया और न विकास के लिए आवाज उठाई। 2012 के विस चुनाव में जिन प्रमुख समस्याओं के हल करने का वादा किया गया था, वह समस्याएं आज भी ज्यों की त्यों हैं।
विज्ञापन
सूबे के सबसे बड़े इस विस क्षेत्र में एक सरकारी अस्पताल तक नहीं है। करीब ढ़ाई साल पहले इंदिरापुरम ज्ञान खंड चार में नगर निगम की जमीन पर आवास विकास परिषद ने अस्पताल भवन बनाने की योजना बनाई थी।
इसका स्थानीय लोगों ने यह कह कर विरोध किया था कि अस्पताल कालोनी के बाहर बनना चाहिए। लेकिन कालोनी के बाहर अस्पताल बनाने का प्रयास नहीं किया गया। वसुंधरा के सेक्टर 7-8 में अस्पताल बनाने की मांग आरडब्ल्यूए लंबे समय से करती आ रही है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
आठ लाख 61 हजार मतदाताओं के इस क्षेत्र में एक भी डिग्री कालेज नहीं है। पिछले सान दिवाली के मौके पर सांसद वीके सिंह ने साहिबाबाद में डिग्री कालेज बनाने का एलान किया था। यह उनकी चुनावी घोषणा ही साबित हुई, क्योंकि अब तक डिग्री कालेज के लिए कोई जमीन तलाश तक नहीं की गई है।
2012 के चुनाव में स्टेडियम बनवाने का वादा प्रत्याशियों ने किया था। आवास विकास ने वसुंधरा सेक्टर-7 में स्टेडियम बनाने की बात कही थी लेकिन स्टेडियम भी हवा में है। यह कब बनेगा, कहां बनेगा, यह बताने वाला कोई नहीं है।
टीएचए के अधिकांश इलाकों में सीवर व ड्रेनेज सिस्टम चौपट है। अक्सर घरों में गंदा पानी आता है तो बाहर सड़क पर सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। मोहन नगर जोन में गंगाजल की मांग लंबे समय से लंबित है। इस जोन के करीब तीन दर्जन कालोनियों में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती है, वह भी दो दिन में एक बार, एक घंटे के लिए।
वसुंधरा जोन में अब तक प्रचार के लिए नहीं पहुंचे प्रत्याशी
कौशांबी, वैशाली, वसुंधरा, और इंदिरापुरम में अब तक किसी भी दल के प्रत्याशी वोट मांगन नहीं आए हैं। दरअसल ये वो इलाके है जहां देश के विभिन्न कोनों से आकर लोग बसे हैं। ये जाति धर्म से दूर होकर सिर्फ विकास चाहते हैं।
प्रत्याशियों को भी पता है कि इन्हें वादों से फुसलाया नहीं जा सकता, इन्हें विकास के मुद्दे पर ठोस जवाब देना पड़ेगा। इलाकों में लोगों ने यह तैयारी कर रखी है कि प्रत्याशी आएंगे तो उनसे समस्याओं के समाधान का लिखित में आश्वासन मांगा जाएगा। यह बात प्रत्याशियों को भी पता है। ऐसे में प्रत्याशी इन दिनों मोहन नगर जोन में भ्रमण कर रहे हैं। वहां उन्हें जाति धर्म का सिक्का ज्यादा चलने की उम्मीद है।
बिरादरीवाद में व्यस्त हैं प्रत्याशी
सपा कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा और बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन सिद्दिकी के बीच मुस्लिम और जाटव-वाल्मिकियों के वोट पर निगाह है। दोनों दावा कर रहे हैं कि पौने दो लाख मुस्लिम और करीब एक लाख जाटव वाल्मिकी वोट उन्हें ही मिलेगा।
वैसे जलालुद्दीन इन वोटों पर ज्यादा नजर गड़ाए हुए हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि वे साहिबाबाद के लिए नए हैं। इस क्षेत्र में जनता ने उनका कोई काम नहीं देखा है। सो वे बसपा के ‘वोट बैंक’ के सहारे ज्यादा हैं। हालांकि फिलहाल मुस्लिम वोट ‘साइलेंट’ है।
उधर भाजपा इस बात से खुश है कि यह वोट सपा-बसपा में बंटेगा तो इसका फायदा उन्हें मिलेगा। लेकिन भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा को यह भी चिंता है कि सवा दो लाख ब्राह्मण वोट उनके और अमरपाल के बीच बंट सकता है। उधर खोड़ा का पूर्वांचली वोट पाने के लिए सुनील शर्मा और अमरपाल दोनों ने पूरा दम लगा दिया है।
बोले प्रत्याशी
अमरपाल शर्मा का कहना है कि हमने क्षेत्र में इतने विकास कार्य किए हैं कि इस पर किताब ही छपवा दी है। हम सांप्रदायिकता के खिलाफ और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के निष्कासन से हमें कोई हानि नहीं हुई है। बसपा के लोग मेरे साथ हैं। 2012 के चुनाव में अमरपाल शर्मा से 24 हजार वोट से हारे भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा का कहना है कि जीतने पर वे अस्पताल, डिग्री कालेज, स्टेडियम आदि बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि मोहन नगर जोन में गंगाजल के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया था, अब गंगाजल लाकर रहेंगे। वहीं, बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे। उन्होंने मुस्लिम और हर वर्ग का वोट पाने का दावा किया।