{"_id":"65bff71077642cf5f3071d94","slug":"prostitution-was-going-on-in-spa-center-with-shutters-closed-17-people-including-two-managers-caught-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106233-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शटर बंद कर स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, दो मैनेजर समेत 17 लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शटर बंद कर स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, दो मैनेजर समेत 17 लोग पकड़े
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
इंदिरापुरम। पुलिस ने रविवार शाम नीतिखंड चौकी क्षेत्र में तीन स्पा सेंटरों पर छापे की कार्रवाई कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। संचालक और मैनेजर पुलिस से बचने के लिए बाहर से शटर डालकर अंदर इस धंधे को करा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो मैनेजर समेत 17 युवक-युवतियों को पकड़ा है। टीम ने स्पा सेंटरों से फोन और नकदी के अलावा अन्य सामान कब्जे में लिया है। युवतियों ने मैनेजर और संचालकों पर उन्हें ब्लैकमेल कर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहारी मार्केट में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर बॉडी साइन डायमंड स्पा सेंटर चल रहा था। इसकी मैनेजर गुलशन मूल निवासी मेरठ अब खोड़ा में रहती है। वह नौकरी के बहाने युवतियों को जाल में फंसाकर उनका वीडियो बना लेती थी फिर उसे ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराती थी। कई बार युवतियों ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
टीम जब स्पा सेंटर पर पहुंची तो शटर बंद था। कुछ देर रुकने पर पता चला कि अंदर से युवक और युवतियों के बात करने की आवाज आ रही थी। जैसे ही टीम ने शटर उठाया तो मैनेजर गुलशन भागने का प्रयास करने लगी। उसे हिरासत में लेकर टीम ने मौके से सात लड़की और दो ग्राहकों को पकड़ लिया। यह दोनों छिजारसी का राजीव और दिल्ली मुस्तफादाबाद का रहने वाला अब्दुल्ला हैं। इसके बाद एसीपी महिला पुलिसकर्मियों को लेकर शक्तिखंड के डी-मॉल में पहुंचे। यहां पर दी गोल्डन स्पा सेंटर में भी छापा मारा। इसमें युवतियों को साथ मैनेजर दुष्यंत कुमार निवासी बुध विहार दिल्ली और ग्राहक मनमोहन निवासी मोहननगर करहेड़ा को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मॉल में स्पा सेंटर को बंद कराकर टीम राजहंस बिल्डिंग में पहुंची। वहां प्रथम तल पर ओशियन स्पा सेंटर का भी शटर बंद था। टीम शटर उठाकर अंदर पहुंची तो युवतियां और युवक घबरा गए। इस बीच मैनेजर रजनी पुलिस को देखकर भाग गई। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने तीनों जगह से दो मैनेजर के साथ चार युवक और 11 युवतियां पकड़ी हैं।
फोन से करते थे ग्राहकों से संपर्क :
पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर इतने शातिर हैं कि इन्होंने ग्राहकों को संपर्क करने के लिए फोन नंबर दिए थे। व्हाट्सएप नंबर से बात करते थे। जब मैनेजर को सही ग्राहक की पहचान हो जाती थी तो उसे समय और लोकेशन भेजकर शटर उठा देती थीं। एक ग्राहक से 1500 से दो हजार रुपये वसूलती थी जबकि मसाज के लिए 500 से 700 रुपये रेट तय कर रखे थे।
1. बॉडी साइन डायमंड स्पा सेंटर-बिहारी मार्केट
गिरफ्तार मैनेजर- गुलशन निवासी खोड़ा
2. दी गोल्डन स्पा-शक्तिखंड डी माॅल
गिरफ्तार मैनेजर-दुष्यंत कुमार-बुधविहार दिल्ली
3. ओशियन स्पा सेंटर-राजहंस बिल्डिंग
फरार मैनेजर-रजनी