फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prostitution was going on in a rented flat, 11 people including operators caught

Ghaziabad News: किराए के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार ,संचालिकाएं समेत 11 लोग पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in a rented flat, 11 people including operators caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-2 में किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार पर शुक्रवार देर शाम छापे की कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है। टीम ने फ्लैट से चार संचालिकाएं समेत आठ महिलाएं व युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े हैं। पुलिस ने मौके से साढ़े नौ हजार रुपये और आठ फोन के अलावा अन्य सामान कब्जे में लिया है। जांच में आया कि संचालिकाएं मिलकर चार युवती व महिलाओं से जबरन देह व्यापार का गोरखधंधा करा रही थीं।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-2 की सिद्दीकी बिल्डिंग में दिल्ली जाफराबाद की रहने वाली नगमा उर्फ शायरा पत्नी आफताब पिछले तीन साल से रहती है। उसने अरविंद नाम के युवक से फ्लैट पांच साल की लीज पर लिया हुआ है। पुलिस को सूचना मिली कि वह फ्लैट में महिलाएं और युवतियों से देह व्यापार कराती है। टीम ने बिल्डिंग के फ्लैट पर छापे की कार्रवाई की तो संचालिकाएं भागने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने मौके से चार संचालिकाएं, जिनमें नगमा के साथ फिरदौस पत्नी कादरी निवासी राजीव काॅलोनी, गुलशन पत्नी सजीव निवासी नाथनगर दिल्ली, प्रीत पत्नी प्रदीप निवासी गगन विहार के अलावा तीन ग्राहक संजय सिंह, देवानंद, शाकिर व चार अन्य महिलाएं-युवतियों को पकड़ा लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में संचालिकाओं ने बताया कि अलग-अलग जगह के युवक उनसे संपर्क करते थे। वहीं, चार पीड़िताओं का कहना था कि उन्होंने नौकरी व काम मांगने के लिए संचालिकाओं से संपर्क किया था लेकिन मजबूरी का फायदा उठाकर उनकी वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। एसीपी का मानना है कि गिरोह में अन्य लाेग भी शामिल हो सकते हैं। लिहाजा, संचालिकाओं से उनके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed