फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Proposal sent for metro extension between Sector 62 Noida and Sahibabad

Ghaziabad News: सेक्टर 62 नोएडा से साहिबाबाद के बीच मेट्रो विस्तार का भेजा प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for metro extension between Sector 62 Noida and Sahibabad
गाजियाबाद। जिले में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए जीडीए ने 16वें वित्त के तहत 21 परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। प्रमुख प्रस्तावों में नोएडा सेक्टर 62 इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन के बीच मेट्रो संचालन, निवाड़ी में शूटिंग रेंज बनाने, आरडीसी राजनगर में मल्टीलेवल ऑटोमेटेड कार पार्किंग, इंदिरापुरम योजना में स्थित एलीवेटेड रोड पर दिल्ली जाने एवं दिल्ली से वसुंधरा व इंदिरापुरम में उतरने के लिए स्लिप रोड बनाने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन


जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन की अध्यक्षता में 14 मई 2025 को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई बैठक के बाद प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। लंबे समय से नोएडा सेक्टर 62 और साहिबाबाद के बीच मेट्रो विस्तार के लिए मंथन किया जा रहा था। फंडिंग पैटर्न को लेकर मामला रुका हुआ था। इस मेट्रो कॉरिडोर के बनने के बाद नोएडा से गाजियाबाद आने और मेरठ जाने वाले लाखों लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। सेक्टर 62 नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी ब्लू लाइन मेट्रो से साहिबाबाद गाजियाबाद को जोड़ने के लिए प्रयास शासन स्तर से भी शुरू हो गए हैं। मेट्रो लाइन विस्तार से लगभग पांच से छह लाख आबादी को फायदा होगा। मेट्रो विस्तार के 5.017 किलोमीटर के प्रोजेक्ट का 80 फंड प्राधिकरण और 20 फीसदी अंश केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाना है। इस परियोजना के अंतर्गत 5 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। उम्मीद है कि इस बार शासन से स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस रूट पर मेट्रो विस्तार के लिए 2019 से कवायद चल रही है। माना जा रहा है कि इस बार यह परियोजना धरातल पर उतर जाएगी।
200 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड से जुड़ेगा इंदिरापुरम और वसुंधरा
जीडीए वीसी ने बताया कि इंदिरापुरम योजना में स्थित एलिवेटेड रोड पर दिल्ली जाने व दिल्ली से वसुंधरा-इंदिरापुरम उतरने के लिए स्लिप रोड बनाने के प्रस्ताव को भेजा गया है। इस पर करीब 200 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इस परियोजना के तैयार होने से इंदिरापुरम व वसुंधरा की करीब 12 लाख की आबादी को फायदा होगा। यहां के लोग एलिवेटेड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरडीसी में 125 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल ऑटोमेटेड कार पार्किंग

आरडीसी में मल्टीलेवल ऑटोमेटेड कार पार्किंग का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर करीब 125 करोड़ की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। शासन को भेज गए प्रस्ताव में बताया गया है कि आरडीसी एक व्यावसायिक केंद्र है। राजनगर में ही जनपद न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय भी स्थित है। ऐसे में आरडीसी में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए इसे बनाया जाना अति आवश्यक है।

निवाड़ी में बनेगी राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज
प्रमुख प्रस्तावों में निवाड़ी में राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। जीडीए वीसी ने बताया कि इस पर करीब 12 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। इसके बनने से शूटिंग में अपना क करिअर बना रहे खिलाड़ियों को फायदा होगा। उन्हें दिल्ली या दूसरे जिले तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जगह पहले से चिह्नित है।

शासन को भेजे गए अन्य प्रमुख प्रस्ताव

- 30 करोड़ की लागत से सिटी फोरेस्ट का सुंदरीकरण
- 36 करोड़ की लागत से 45 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण
- हिंडनपार के राजेंद्र नगर में स्थित डा. राम मनोहर लोहिया पार्क का लगभग 20 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण

- 26 करोड़ की लागत से मधुबन बापूधाम योजना में 45 मीटर चौड़ी और 1.575 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण

- 17.24 करोड़ की लागत से केडब्लू 6 के सामने जीडी गोयनका स्कूल तक 24 मीटर सड़क निर्माण और सीवरेज व ड्रेनेज निर्माण
- मधुबन बापूधाम योजना के पाकेट ए में करीब 17 करोड़ लागत से सबका घर नामक कम्युनिटी सेंटर का निर्माण

- प्रताप विहार योजना में करीब 12.75 करोड़ की लागत से मुख्य चैराहों और सड़कों का जीणोंद्वार और सुंदरीकरण
-11.74 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 30 मीटर जोनल रोड

-9.76 करोड़ की लागत से बंधा रोड से नूरनगर जाने वाली 24 मीटर रोड निर्माण

- 6.66 करोड़ की लागत से हम तुम रोड का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article