{"_id":"65f9e3edc222fa21bd0ac144","slug":"proof-will-have-to-be-given-if-carrying-more-than-rs-50-thousand-in-cash-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-335451-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 50 हजार से अधिक नकदी लेकर चलने पर देना होगा प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 50 हजार से अधिक नकदी लेकर चलने पर देना होगा प्रमाण
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। आचार संहिता का पालन करवाने को प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं। आचार संहिता के बीच अब 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी लेकर चलने पर उसके अभिलेख दिखाने होंगे। चेकिंग टीम के रोकने की दशा में अभिलेख दिखाना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो नकदी जब्त कर ली जाएगी।
एडीएम एफ सौरभ भट्ट ने बताया कि 50 हजार से अधिक की नकदी लेकर चलने वाले को बैंक ट्रांजेक्शन का रिकार्ड दिखाना होगा। अगर रिकार्ड नहीं होंगे तो कैश जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। जांच के दौरान प्रत्याशी, उसके एजेंट या पार्टी कार्यकर्ता को ले जाने वाले किसी वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग, हथियार या 10 हजार से अधिक के मूल्य की उपहार की वस्तु ले जाई जा रही है और इनका इस्तेमाल निर्वाचकों को प्रलोभन दिए जाने के लिए इस्तेमाल की संभावना हो उसको जब्त किया जा सकता है।
यदि कोई स्टार प्रचारक अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए एक लाख की नकदी लेकर जा रहा है या कोई दलीय पदाधिकारी दल के कोषाध्यक्ष का प्रमाणपत्र होगा तो उस धनराशि को जब्त नहीं किया जाएगा। बस प्रमाणपत्र की कॉपी रख लेंगे। उड़नदस्ता टीम वाहनों की जांच करते समय किसी महिला के पर्स की तब तक जांच नहीं करेगी जब तक कोई महिला अधिकारी ना हो।
विज्ञापन
बैंक सी-विजिल एप पर क्यूआर कोड ले सकते हैं
लीड बैंक मैनेजर हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बैंकों की 492 ब्रांच हैं। इन सभी बैंकों को जानकारी दी गई है। 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी कोई लेकर जा रहा है तो उसको सी विजिल एप पर अपना पूरा ब्योरा अपलोड कर क्यूआर कोड प्राप्त करना होगा। यह क्यूआर कोड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। नकदी के साथ क्यूआर कोड लेकर चलना होगा। जांच टीम अगर कहीं रोकती है तो क्यूआर कोड दिखाना होगा, जिस पर जांच टीम क्यूआर कोड को स्कैन का पूरी जानकारी प्राप्त कर लेगी।
30 टीमें कराएंगी आचार संहिता का अनुपालन
आचार संहिता के अनुपालन के लिए जिले में 30 सदस्यीय टीम बनाई गई हैं। आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर गंभीर सिंह को आदर्श आचार संहिता का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हर विधानसभा में आठ-आठ घंटे के हिसाब से तीन-तीन सदस्यों की टीम के साथ उड़नदस्ता बनाया गया है। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक, दो बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक एक एक-एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी तय की गई है।