फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Private company employee dies under suspicious circumstances

Ghaziabad News: संदिग्ध हालात में निजी कंपनी के कर्मी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Private company employee dies under suspicious circumstances
इंदिरापुरम। शक्तिखंड तीन स्थित मकान में किराये पर रह रहे विश्वास चौधरी (28) का शव 17 जनवरी को कमरे में पड़ा मिला। सुबह से फोन कॉल रिसीव न होने पर उनके दोस्त कमरे पर पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर दोस्त तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वास इटावा के मूलनिवासी थे। यहां रहकर वह एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी कर रहे थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अस्पताल से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की तब विश्वास के दोस्त ने बताया कि विश्वास सुबह से अपने किसी भी दोस्त और परिवार वालों का फोन नहीं उठा रहा था। कई बार कॉल करने पर भी बात नहीं हुई तब वह अपने अन्य साथियों के साथ कमरे पर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तब किसी तरह तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। तब विश्वास बेसुध हालत में बिस्तर पर लेटा मिला। उसे उठाकर तुरंत सभी दोस्त अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को विशेष ने यह भी बताया कि एक दिन पहले बात होने पर विश्वास ने उसे सीने में दर्द होने की बात बताई थी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों से संपर्क कर लिया गया है, उनके आने पर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed