फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   prisoners stopped by the new Way Link Road

नोट बंदी ने रोका नई लिंक रोड का रास्ता

Tue, 15 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
prisoners stopped by the new Way Link Road
सड़क - फोटो : demo

नोट बंदी का असर नई लिंक रोड पर भी पड़ा है। इस रोड को चालू करने के लिए एनएच-24 पर यूटर्न बनाने की जरूरत है लेकिन इसके लिए लेबर नहीं मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में लेबर बैंकों और एटीएम की लाइन में लग रहे हैं या लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वायु प्रदूषण के चलते प्रशासन के आदेश पर यूटर्न के निर्माण कार्य पर 14 नवंबर तक रोक थी। मंगलवार को कार्य शुरू होना था, लेकिन लेबर नहीं मिले। जीडीए अफसरों ने बताया कि बुधवार को भी पर्याप्त लेबर मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में बुधवार को भी काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


खोजबीन करने पर उन्हें पता चला कि ज्यादातर लेबर बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में लगे हैं या उन्हें दिहाड़ी देकर लाइनों में लगाया गया है।बता दें कि नई लिंक रोड पर रेलवे पुल का काम पूरा हो गया है और रोड पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-24 के कनेक्टिंग प्वाइंट पर यूटर्न बनने के साथ ही नई लिंक रोड खोल दी जाएगी। लेबर मिलने पर यूटर्न का काम पूरा करने में 3-4 दिन का समय लगेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed