फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Surge in number of people heading home... yet they had to wait

Ghaziabad News: घर जाने वालों की बढ़ी संख्या...फिर भी करना पड़ा इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Surge in number of people heading home... yet they had to wait
साहिबाबाद। रक्षाबंधन पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ बुधवार दोपहर से डिपो पर उमड़ने लगी। पहले ही दिन डिपो पर लोग बसों का इंतजार करते नजर आए। परिवहन निगम ने भले प्रत्येक 10 मिनट पर बस मिलने का दावा किया हो, लेकिन जानकारी के अभाव में यात्री डिपो पर इधर से उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

स्कूल, काॅलेजों में ईद उल मिलाद का अवकाश होने की वजह से बहुत सी महिलाएं परिवार सहित बुधवार दोपहर को ही मायके जाने के लिए घर से निकल पड़ीं। मेरठ, गुलावठी, बुलंदशहर और मुरादाबाद जाने वाले लोगों की भीड़ डिपो पर अधिक रही। यात्रियों के मुकाबले डिपो पर बसों की संख्या थी, लेकिन सही जानकारी न मिलने पर महिला यात्री परेशान रहीं। मेरठ जाने के के लिए बस लेने पहुंची कलावती ने कहा कि वह करीब 20 मिनट से बस ढूंढ रही हैं, लेकिन बस नहीं मिल पा रही। एक बस है भी तो सीटें पूरी होने पर चलाने की बात कही है। ऐसे ही चंदौसी के लिए बस तलाश रहे सोहन ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर सही जानकारी नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इस मामले में एआरएम अंशुल भटनागर ने कहा कि डिपो पर पर्याप्त बसें लगी हुई हैं, बस में मानक के मुताबिक यात्री पूरा होते ही चल देती है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed