फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Principal funding studies of three girls

प्रधान ने तीन लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाया

Mon, 25 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Principal funding studies of three girls
पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर रविवार को बसंतपुर सैंथली गांव की प्रधान ने पढ़ाई छोड़ चुकी तीन लड़कियों का एडमिशन कराया और उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया। स्कूल जाने के लिए एक लड़की को साइकिल भी दी गई।
विज्ञापन



बसंतपुर सैंथली गांव की प्रधान अर्णिमा त्यागी ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण गांव की जो लड़कियां पढ़ाई छोड़ चुकी है, उनको पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रधान ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी जेबा, फरजाना और निशु को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


अर्णिमा त्यागी के समझाने पर जेबा, फरजाना को कक्षा नौ और निशु का कक्षा चार में दाखिला कराया गया। इतना ही नहीं स्कूल जाने के लिए जेबा को साइकिल भी दी गई। तीन लड़कियों की पढ़ाई का खर्च प्रधान ने उठाया है। प्रधान अर्णिमा त्यागी का कहना है कि पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों की काउसलिंग की जायेगी। गरीब लड़कियों का पढ़ाई का खर्च उठाने पर प्रधान की प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed