{"_id":"6951841f78f491ad290d2f4d","slug":"priest-asks-for-return-of-money-he-lent-receives-threat-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-791041-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुजारी ने उधार दी रकम वापस मांगी, मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुजारी ने उधार दी रकम वापस मांगी, मिली धमकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोटगांव में मंदिर के पुजारी को 3.30 लाख की रकम उधार देना महंगा पड़ा। आरोपी ने उनको पैसा लौटाने की बजाय जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शैलेंद्र ने थाने में रामकिशन प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोट गांव स्थित राधा माता वैष्णो देवी मंदिर में शैलेंद्र वाजपेयी पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि वेवसिटी निवासी रामकिशन प्रजापति का मंदिर में आना जाना था। वह उनसे पहले कई बार पैसा उधार ले चुके थे, जिसको उन्होंने लौटाया नहीं। इसके बाद उनका विश्वास बढ़ता गया। 13 मई 2025 को रामकिशन आया और उसने कार हादसा होने की बात कहते हुए उनसे 3.30 लाख रुपये उधार मांगे। उनके पास इतनी रकम नहीं थी। इसलिए उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर आरोपी को पैसा दे दिया। आरोपी ने 15 दिन में पैसा लौटाने की बात कही थी, लेकिन 15 दिन बीतने पर उसने पैसा नहीं लौटाया। आरोपी से तकादा किया, वह पहले तो टरकाता रहा। फिर उसने पैसा लौटाने से मना कर दिया और उनको जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे बात की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
-