फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparation to cancel allotment of 290 flats in Ghaziabad for not depositing money

बड़ी कार्रवाई: पैसा जमा नहीं करने पर 290 फ्लैटों का आवंटन निरस्त करने की तैयारी, 15 दिन का दिया गया है मौका

Mon, 22 Jul 2024 11:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Jul 2024 11:01 PM IST
सार

वेव सिटी में 2013 में कम आय वाले पात्रों को फ्लैट आवंटित किए गए थे। 15 दिन में पूरा पैसा जमा नहीं करने पर जीडीए आवंटन निरस्त कर देगा।
 

विज्ञापन
Preparation to cancel allotment of 290 flats in Ghaziabad for not depositing money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

वेव सिटी में 2013 में आवंटित किए गए 720 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में से 290 आवंटियों ने 11 साल बाद भी पैसा जमा नहीं किया है। जीडीए इन फ्लैटों का आवंटन निरस्त करने की तैयारी में है। आवंटियों को 15 दिन का मौका दिया गया है। इस अवधि में पूरा पैसा जमा नहीं करने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


2013 में कम आय वाले लोगों के लिए जीडीए ने अफोर्डेबल आवासीय योजना के तहत वेव सिटी में फ्लैट बनाए थे। इस योजना में 410 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के 310 फ्लैटों का आवंटन पात्रों को किए गए थे। इनमें से एलआईजी के 107 और ईडब्ल्यूएस के 183 आवंटियों ने पैसा जमा नहीं किया।

विज्ञापन

कुछ ने धरोहर राशि के बाद किस्तें जमा नहीं की। अब ऐसे आवंटियों को चिन्हत कर उनकी सूची तैयार की गई है। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि 15 दिन का मौका दिया गया है। अखबार के माध्यम से नोटिस का प्रकाशन भी कराया गया है। यदि इस अवधि में आवंटी पैसा जमा नहीं करता है तो आवंटन निरस्त कर नए सिरे से इन आवासों को आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed