फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pregnant second wife plotted to murder Asif after he was released from jail

दूसरी पत्नी ने मरवा डाला पति: शौहर डेढ़ साल से था जेल में... लौटा तो बीवी मिली गर्भवती, विरोध किया तो मिली मौत

Thu, 09 Oct 2025 01:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Oct 2025 01:14 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक आसिफ डेढ़ वर्ष पूर्व ड्रग तस्करी में जेल गया। पांच माह पूर्व ही लौटा और दूसरी पत्नी के पास पहुंचा तो वह आठ माह की गर्भवती मिली। इसका उसने विरोध किया था।

विज्ञापन
Pregnant second wife plotted to murder Asif after he was released from jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के डासना में रहने वाले आसिफ उर्फ गुल्लू की हत्या की साजिश उसकी गर्भवती दूसरी पत्नी ने रची। इस साजिश को अमलीजामा उसके आशिक ने अपने भाइयों और साथियों के साथ पहनाया। आसिफ को गोली मारने वाले रेहान और उसके परिवार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पीड़ित अनवर ने बिलाल पुत्र कय्यूम, रिहान व फरमान पुत्रगण इलियास और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

मसूरी थाना क्षेत्र के रफीकाबाद सिकरोडा रेलवे फाटक के नजदीक मंगलवार की रात स्कूटी सवार डासना निवासी आसिफ को गोली रेहान और बिलाल ने मारी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दो गोली लगने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो आसिफ डेढ़ वर्ष पूर्व ड्रग तस्करी में जेल गया। पांच माह पूर्व ही लौटा और दूसरी पत्नी के पास पहुंचा तो वह आठ माह की गर्भवती मिली। आसिफ ने पत्नी से गर्भ में पल रहे बच्चे की बाबत सख्ती से पूछताछ की।

विज्ञापन

दोनों में काफी दिनों से अनबन चल रही थी। आसिफ को जानकारी हुई कि ड्रग तस्करी में शामिल रेहान की उसकी पत्नी से प्रेम संबंध हैं। आसिफ ने रेहान और उसके भाई फरमान से विरोध जताया। 

पत्नी ने रेहान और उसके आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाई फरमान को आसिफ की हत्या के लिए उकसाया। साथ ही रेहान से शादी रचाने की बात कही। इसके बाद रेहान ने अपने भाइयों और दोस्तों के साथ मिलकर आसिफ की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed