फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power cut will relieve people of govindpuri

गोविंदपुरी के लोगों को मिलेगी पावर कट से राहत

Sat, 14 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Power cut will relieve people of govindpuri
पावर कट से राहत - फोटो : अमर उजाला

गोविंदपुरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को अब लो-वोल्टेज और पावर कट से राहत मिल सकेगी। पावर कॉरपोरेशन ने कालोनी में ओवरलोडिंग वाले क्षेत्रों में 32 नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। सरकार के 24 घंटे सप्लाई देने के अभियान के चलते कारपोरेशन पावर स्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है।

विज्ञापन


एसडीओ धमेंद्र ने बताया कि गोविंदपुरी औद्योगिक क्षेत्र है। यहां कई वर्षों से लो-वोल्टेज और पावर कट की समस्या थी। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके समाधान के लिए पावर कारपोरेशन ने 32 नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं।
विज्ञापन


नए ट्रांसफार्मर लगने से गोविंदपुरी क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार कट की समस्या का समाधान हो गया है। एसडीओ ने बताया कि गोविंदपुरी क्षेत्र में लाइन लॉस कम करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए क्षेत्र में पुरानी लाइन बदलने और इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ के मुताबिक यदि गोविंदपुरी क्षेत्र में लाइन लॉस 15 प्रतिशत तक  आ जाता है तो फिर इस क्षेत्र में भी महेश मार्ग की भांति बीस घंटा आपूर्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed