फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Polytechnic student escapes in lockdown, prepares for many exams

लॉकडाउन में पॉलिटेक्निक छात्र कर गए पलायन, कई एग्जाम की तैयारी में जुटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic student escapes in lockdown, prepares for many exams
राजकीय पॉलिटेक्निक गाजियाबाद के छात्र विनय शर्मा शहर में ही रहकर सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों में जुटेl - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होने से पहले राजकीय पॉलिटेक्निक के करीब 35 छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन ने भेजा घर - शास्त्रीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में किराए का मकान लेकर रह रहे थे - 15 जुलाई से प्रस्तावित है फाइनल ईयर की सेमेस्टर परीक्षाएं, तमाम छात्र-छात्राएं गाजियाबाद में रुके माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन का पहला चरण शुरू होने से पहले शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के बड़ी संख्या में विद्यार्थी घर लौट गए थे। जल्द लॉकडाउन हटने की आस लगाए बैठे तमाम विद्यार्थी गाजियाबाद में विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे थे। लॉकडाउन की समयसीमा लगातार बढ़ने से परेशान राजकीय पॉलिटेक्निक के करीब 35 विद्यार्थियों को रोडवेज बस के जरिए जिला प्रशासन ने उनके घरों को भेजा है। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे भी छात्र हैं जो वर्तमान में गाजियाबाद में रहकर सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े पॉलिटेक्निक संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 जुलाई में प्रस्तावित हैं। सेमेस्टर परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम अभी जारी हुआ है। दूसरी ओर विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड ने फिर बदल दिया है। अब पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित होगी। ऐसे में सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले कोर्स को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही हैं। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में किराए का घर लेकर रह रहे राजकीय पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपने घर का रुख किया है। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे भी छात्र हैं जो गाजियाबाद में ही रहकर एग्जाम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल जानबेग लोनी ने बताया कि किराए का मकान लेकर रह रहे विद्यार्थियों की ओर से उन्हें घर भेजने की मांग की गई थी। इस बाबत जिला प्रशासन के अधिकारियों को विद्यार्थियों की समस्या के बाबत अवगत कराया गया। इसके बाद प्रशासन ने बसों के जरिए तमाम विद्यार्थियों को घर भेजा है। -- गाजियाबाद में ही रहकर सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी 1. लॉकडाउन की तीन चरण भी चुके हैं, ऐसे में घर जाने की वजह गाजियाबाद में रहकर ही सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। ऑनलाइन क्लासेस लगातार संचालित हो रही हैं। - विनय शर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक छात्र 2. लॉकडाउन के चलते परेशान कई विद्यार्थी बस से घर जा चुके हैं। फिर से लौटने में परेशानी और परीक्षाओं की तैयारियों को देखते हुए मैंने घर नहीं जाने का निर्णय किया है। ऑनलाइन क्लासेज से काफी मदद मिल रही है। - रचना, राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रा 3. लॉकडाउन के पहले चरण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, अब ऐसी कोई परेशानी पेश नहीं आ रही है। गाजियाबाद में रहकर ही जुलाई में प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। - अमित कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक छात्र ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed