फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pollution is spoiling health of not only lungs but also skin

प्रदूषण की दोहरी मार: फेफड़े ही नहीं त्वचा की भी सेहत बिगाड़ रहा प्रदूषण, ठीक होने में लग रहा समय; जानें बचाव

Fri, 08 Nov 2024 08:25 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Nov 2024 08:25 PM IST
सार

पहले पांच से सात दिन में दाद व खुजली ठीक हो रही थी। अब 15 दिन लग रहे हैं। इसका बड़ा कारण प्रदूषण के संपर्क में त्वचा का आना है।

विज्ञापन
Pollution is spoiling health of not only lungs but also skin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण का स्तर से बढ़ने से त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीज त्वचा रोग से संबंधित इलाज कराने पहुंचे रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि पहले पांच से सात दिन में बीमारी ठीक हो जाती थी लेकिन अब मरीजों को 15 दिन तक दवाई लेनी पड़ रही है। इसका बड़ा कारण प्रदूषण के संपर्क में त्वचा का आना है।

विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि इस मौसम में दाद, एग्जिमा, मुंहासे, त्वचा के रोमकूपों के बंद होने से फुंसी, बैक्टीरिया, एलोपेसिया एरीटा (बालों का छोटे-छोटे पैच में झड़ना) एटोपिक डर्माटाइटिस (एक्जिमा), सोरायसिस, रेनॉड (हाथ और पैर उंगलियों या शरीर के दूसरे हिस्सों में रक्त प्रवाह कम होना), रोसैसिया (चेहरे पर लाल, मोटी त्वचा और मुंहासे), विटिलिगो (त्वचा पर धब्बे बनने से रंग खोना), कोल्ड सोर (होंठ के किनारे पर घाव) के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन

डॉ. दीक्षित ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष प्रदूषण के कारण 25 से 35 प्रतिशत त्वचा रोग और एलर्जी बढ़ी है। प्रदूषित हवा त्वचा की नमी खींचकर इसे रूखा बना रही है। इस कारण से त्वचा में जलन, लालिमा और एक्जिमा जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. भावुक मित्तल का कहना है कि प्रदूषित हवा में मौजूद प्रदूषण के कणों की वजह से पहले से कोई समस्या न होने पर भी त्वचा पर इसका असर पड़ रहा है। इन बारीक कणों की वजह से त्वचा पर जलन, मुहांसे, आंतरिक सूजन और रूखेपन की शिकायत पिछले कुछ समय में बढ़ी है। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए माश्चराइजर के अलावा सीरम और सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें।

विज्ञापन

इस तरह से करें बचाव
-त्वचा को दिन में दो से तीन बार साफ करें। अच्छे फेसवाश का इस्तेमाल करें।
-त्वचा पर केमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग करने से बचें।
-बाहर से घर आने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करें।
-घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
-खूब पानी पीएं, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed