फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Polls opened in front of the bus to an elderly minister

एक बुजुर्ग ने मंत्री के सामने खोली बस सेवा की पोल

Mon, 08 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Polls opened in front of the bus to an elderly minister
अन्य - फोटो : अमर उजाला

परिवहन मंत्री के सामने एक तरफ रोडवेज अधिकारी अपनी बेहतर सेवाओं का बखान कर रहे थे, तो दूसरी तरफ एक बुजुर्ग ने रोडवेज बस सेवा की पोल खोल दी। गुलावठी जाने के लिए तीन घंटे इंतजार के बाद भी बस न मिली तो बुजुर्ग मंत्री के सामने पहुंच गए। परिवहन मंत्री ने बस न मिलने का कारण पूछा तो अफसरों ने ठीकरा जाम पर फोड़ दिया।

विज्ञापन


इस पर दूसरी बस का इंतजाम न किए जाने पर मंत्री जी का पारा चढ़ गया, उन्होंने एआरएम के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई के निर्देश दे दिए। हालांकि  बाद में अफसरों के सफाई देने पर कार्रवाई नहीं की, लेकिन फटकार लगाकर सेवाएं सुधारने की चेतावनी दे गए।
विज्ञापन


वाकया करीब दो बजे का है। गुलावठी के पास गांव भटौना निवासी एक बुजुर्ग यात्री बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे। उनका कहना था कि वह सुबह 11 बजे से यहां बैठे हैं, लेकिन कर्मचारी बस के आने का सही समय नहीं बता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाद भी बस न आई तो उनका पारा चढ़ गया। परिवहन मंत्री यासर शाह का काफिला जैसे ही बस अड्डा परिसर में दाखिल हुआ, बुजुर्ग ने हंगामा कर दिया। मंत्री के सामने जाकर उन्होंने अपनी समस्या बताई तो अफसर बगलें झांकने लगे।


मंत्री ने बस न आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मसूरी-गुलावठी रोड पर लगे जाम में बस फंसी हुई है। इस पर मंत्री ने अफसरों को फटकार लगाई और दूसरी बस का इंतजाम न कराने पर नसीहत दी।

मंत्री के आदेश पर अफसरों ने 10 मिनट में ही दूसरी बस का इंतजाम किया और बुजुर्ग समेत चार-पांच सवारियों को बैठाकर बस गुलावठी के लिए रवाना कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed