गाजियाबाद में हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने मारी टक्कर, चकनाचूर हो गई पुलिस की कार; एक की मौत
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पुलिस की डायल 112 गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर के गांव अमराला के समीप एक बेकाबू ट्रक ने डायल 112 की गाड़ी (पीआरवी) को टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी के चालक सिपाही अनुज कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
रविवार रात करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर क्षेत्र स्थित गांव अमराला के समीप एक थार कार के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली। जानकारी के बाद डायल 112 पर गाड़ी (पीआरवी) पर तैनात चालक अनुज कुमार व सिपाही पंकज कुमार मौके पर पहुंचें।
हादसे में पीआरवी के परखच्चे उड़ गए और सिपाही अनुज कुमार का एक पैर कटकर अलग हो गया और दूसरा पैर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सिपाही को अनुज कुमार को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया।
सिपाही अनुज कुमार वर्ष 2011 बैच के थे और मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर स्थित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र नेहगाढ़ी के रहने वाले थे। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।