{"_id":"6a4174ad95ba14c4d90217c2","slug":"police-have-traced-the-scooter-but-are-still-unable-to-catch-the-shooters-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20658-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूटी ट्रेस फिर भी फायरिंग करने वालों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूटी ट्रेस फिर भी फायरिंग करने वालों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
विज्ञापन
खोड़ा। मास्टर पार्क कॉलोनी निवासी भवन निर्माण सामग्री विक्रेता सीताराम पाल पर गोली चलाने वाले को पुलिस सात दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी और उनके भागने का रास्ता ट्रेस करने का दावा भी किया है। इसके बावजूद अब तक आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं।
21 जून की सुबह करीब 11 बजे सीताराम पाल की दुकान पर दो नकाबपोश स्कूटी सवार पहुंचे थे। स्कूटी चालक ने देसी तमंचे से कारोबारी पर फायर झोंका था। गनीमत रही कि कारोबारी बाल-बाल बचे। इसके बाद पूरे इलाके में दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से हलचल मच गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई और फुटेज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई। कुछ दिन पहले खोड़ा पुलिस ने दावा किया था कि उन्होंने स्कूटी ट्रेस कर ली है और आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है। वहीं वारदात को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों को दबोचने में पुलिस नाकाम रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दो टीमें दूसरे जिले में रवाना की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।