फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police filed chargesheet in murder of girl after rape

Ghaziabad News: बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या में पुलिस ने लगाई चार्जशीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police filed chargesheet in murder of girl after rape
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से 16 जनवरी की रात हुई दुष्कर्म और उसके बाद हत्या की वारदात के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बच्ची का शव 18 जनवरी की सुबह नाले में मिला था। शव मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट लगाई है। साक्ष्य बतौर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डीएनए टेस्ट सैंपल रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज लगाए हैं। इसके अलावा करीब 30 लोगों की गवाही को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


16 जनवरी की रात लिंकरोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पांच वर्षीय बच्ची घर से लापता हो गई थी। 18 जनवरी की सुबह उसका शव औद्योगिक क्षेत्र स्थित नाले में पड़ा मिला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को बच्ची के रिश्ते के चाचा पर गया था। जब उसकी तलाश शुरू हुई तो पुलिस ने कौशांबी बस अड्डे के पीछे खाली मैदान से उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस ने करीब 10 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी गई है। जल्द ही आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed