{"_id":"67802122f7563e7c2c03654e","slug":"police-could-not-recognize-the-faces-of-the-robbers-even-in-10-days-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 10 दिन में भी लुटेरों का चेहरा नहीं पहचान पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 10 दिन में भी लुटेरों का चेहरा नहीं पहचान पाई पुलिस
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहर में कहीं दूसरा इलाका तो दूर साहिबाबाद पुलिस डीसीपी कार्यालय के पास हुई लूट की वारदात का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। स्थिति यह है कि 30 दिसंबर को हुई वारदात में 10 दिन पहले भी फुटेज होने के बावजूद आरोपियों की पहचान नहीं हुई और आज भी पुलिस पहचान न होने की बात कह रही है। इधर मामले में पुलिस को अभी तक यही पता चल पाया है कि आरोपी इंदिरापुरम की तरफ भागे लेकिन इससे आगे का सुराग अभी भी हाथ नहीं लगा है।
30 दिसंबर 2024 को डीसीपी कार्यालय के पास मोहननगर स्थित राजीव कॉलोनी निवासी होमगार्ड हवलदार सुरजीत गिरी के बेटे से दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर 34 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद कार में बैठ कर फरार हो गए थे। आरोपी युवक को मोहननगर स्थित बैंक शाखा से चाकू की नोक पर पैदल डीसीपी कार्यालय तक लेकर आए थे।
यह स्थिति तब है जब पुलिस को वारदात के दिन की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली थीं। इसके आगे पुलिस को इंदिरापुरम तक आरोपियों की कार का फुटेज मिला है लेकिन इसके आगे अभी पुलिस खाली हाथ है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि दो टीमें इस मामले में काम कर रही हैं। आरोपियों के चेहरे फुटेज में साफ नहीं आए हैं। गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।