फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police clash with cattle thieves; six arrested, including one injured

Ghaziabad News: पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड़, घायल समेत छह गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Police clash with cattle thieves; six arrested, including one injured
गुलावठी पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु चोर वसीम कुरेशी। संवाद
गुलावठी। थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और स्वाट टीम की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप और अवैध असलाह बरामद किया गया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली थी कि कुछ पशु चोर पशु पैठ बाजार के पास भैंसों को वाहन में लादकर ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे उसके पांच साथियों के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान वसीम कुरैशी निवासी पुरानी चुंगी, ईदगाह, थाना कोतवाली नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। वह मूल रूप से गांव लौगला, थाना अगौता, जनपद बुलंदशहर का निवासी है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान अदनान कुरैशी निवासी दोताई, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, मोहसिन कुरैशी निवासी डवारसी, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद, इकराम कुरैशी निवासी अरसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, शिवकुमार जाटव निवासी गांव सैदपुरा, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर व कामयाब निवासी बसंतगढ़ी, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि वसीम के खिलाफ विभिन्न थानों में पशु चोरी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अदनान और इकराम के विरुद्ध भी पशु चोरी के कई मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपी शातिर पशु चोर हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed