फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police brought to the police station for questioning, the youth's health deteriorated

Ghaziabad News: पूछताछ के लिए थाने लाई पुलिस, युवक की बिगड़ी तबीयत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Police brought to the police station for questioning, the youth's health deteriorated
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाने में पुलिस स्नेचिंग के मामले पुलिस पूछताछ के लिए तीन युवकों को थाने लाई। पुलिस कस्टडी में शाहजहां उर्फ सलमान नाम के युवक ने गले में नाड़ा गले में बांधकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस उसे अस्पताल ले गई और उपचार कराया। मामले में पुलिस ने शाहजहां से ही उसके साथी नसीम पर थाने में मारपीट का आरोप लगवाते हुए नसीम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस स्नेचिंग के मामले में नसीम, शाहजहां उर्फ सलमान और शाबाज को थाने लाई थी। इसी दौरान पुलिस शाबाज से अलग पूछताछ कर रही थी। तब शाहजहां ने अपने पायजामे का नाड़ा निकालकर गले में बांध लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसका उपचार कराया। जिससे उसकी जान बच सकी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने शहाजहां की ओर से नसीम पर यह आरोप लगवाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है कि नसीम ने शाहजहां की वजह से पकड़े जाने की बात कही। वहां से छूटने के बाद उसे पीटने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शोर सुनकर आए पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि स्नेचिंग के मामले में तीनों को थाने लाया गया था। शाहजहां का कहना है कि नसीम ने उसके साथ मारपीट की है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी है। मामले में उसका उपचार कराया गया है। तीनों को छोड़ दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed