फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested Javed, accused of murdering his wife, after treatment.

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या के आरोपी जावेद को पुलिस ने उपचार के बाद किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Javed, accused of murdering his wife, after treatment.
लोनी। शिव वाटिका कॉलोनी में गृहक्लेश के चलते पत्नी के गले में उस्तरे से वार कर हत्या करने वाले आरोपी पति जावेद को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उस्तरा लगने से घायल हुई तीन साल की बच्ची को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डीसीपी विवेक सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल में जावेद का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि मूल रूप से पिलखुवा निवासी जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी साबरीन और तीन साल की बेटी है। तीन साल पहले जावेद की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने साबरीन और बेटी पर उस्तरा से वार कर खुद भी उस्तरा मार लिए। घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है।
विज्ञापन

परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और साबरीन जमीन पर लेटे हुए हैं, हिबा रो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल जावेद और हिबा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस ने साबरीन के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed