फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police alert on Alvida Juma, drones will be used for surveillance

Ghaziabad News: अलविदा जुमा पर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Alvida Juma, drones will be used for surveillance
गाजियाबाद। माह-ए रमजान के ईद उल फितर के अलविदा जुमे को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकीदतमंद को असुविधा न हो इसके लिए सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में एक बटालियन पीएससी और क्यूआरटी भी तैनात की जाएगी। सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अलविदा जुमे की नमाज को लेकर करीब 250 पुलिसकर्मियों, 140 उपनिरीक्षक, 18 निरीक्षक और एक बटालियन पीएसी और क्यूआरटी की ड्यूटी लगाई गई है। नमाज के दौरान पुलिस धार्मिक स्थलों के बाहर तैनात रहेगी। ड्रोन से निगरानी होगी और अकीदतमंद को परेशानी न हो इसके लिए मुख्य मस्जिदों पर नमाज के समय बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का आवागमन कुछ देर लिए रोका जाएगा। बताया कि पुलिस की टीमें मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहेंगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी रखेगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसीपी और संबंधित थाना प्रभारी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में भारी पुलिस बल साथ तैनात रहेंगे। बताया कि जनपद की सभी मस्जिद कालोनियों मोहल्लों और सड़क से हटकर हैं। बताया कि सड़कों पर नमाज अता नहीं होगी। इसके लिए पूर्व में ही धर्मगुरुओं से अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed