{"_id":"6a9338927ad4df12320d22f8","slug":"plot-to-murder-ayan-hatched-over-illegal-migration-dispute-minor-apprehended-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23289-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कबूतरबाजी के विवाद में रची अयान की हत्या की साजिश, नाबालिग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कबूतरबाजी के विवाद में रची अयान की हत्या की साजिश, नाबालिग पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास फल कारोबारी के बेटे अयान की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में नाबालिग ने कबूतरबाजी को लेकर हुई रंजिश में हत्या की बात कबूली है।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 15 दिन पहले नाबालिग और उसके दोस्त मनू का अयान से कबूतरबाजी को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान अयान ने नाबालिग के साथ मारपीट की थी। इसी बात से नाराज होकर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
नाबालिग ने बताया कि 27 अगस्त की रात करीब 10 बजे मनू, अजीम, अन्ना और चंदू उसके पास आए और दुश्मन को खत्म करने की बात कही। योजना के तहत साहिल और वसीम को अयान को शहीदनगर मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के पास लाने के लिए भेजा गया। दोनों उसे बाइक पर बीच में बैठाकर लाए। बाइक रुकते ही आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अयान जब भागने लगा तो नाबालिग और साथियों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं, जो दिल्ली, मेरठ समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस इंस्टाग्राम डिटेल्स और कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग पिछले तीन दिन से चाकू लेकर घूम रहा था और मौके की तलाश में था। 27 अगस्त को मौका मिलते ही उसने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे नोएडा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।